नारियल पानी तो आपने कई बार पिया होगा. 60 से 80 रुपये में बिकने वाला ये नारियल पानी कई लोगों को पूरा नहीं पड़ता और लोग सोचते हैं कि एक और पी लिया जाए. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक ही नारियल से इतना पानी निकला हो कि पूरे परिवार की प्यास बुझ जाए? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नारियल वाला बाहुबली नारियल काटता दिख रहा है और दावा किया जा रहा है कि इस नारियल का वजन 7 किलो से ज्यादा है.
बाहुबली नारियल देख चौंके लोग, वजन 7 किलो
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सभी को हैरानी में डाल दिया है. 60 से 80 रुपये में मिलने वाले नारियल काफी छोटे होते हैं और एक ही नारियल से कई लोगों का काम नहीं चलता. वीडियो में जो नारियल दिखाया गया है उसे लोग बाहुबली नारियल कह रहे हैं और इसका वजन 7 किलो बताया जा रहा है. वीडियो में नारियल वाली इस नारियल को छुरे से छीलते हुए रील बना रहा है. वीडियो में दिखता है कि थोड़ा सा छिलने पर ही नारियल से पानी छलकने लगता है जिससे अंदाजा हो जाता है कि इसमें काफी मात्रा में पानी है.
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
2 लीटर से ज्यादा पानी का किया जा रहा दावा
नारियल में पानी की मात्रा देखकर खुद दुकानदार भी हैरान रह जाता है. दावा किया जा रहा है कि इस नारियल में 2 लीटर पानी है जिससे 4 लोगों के परिवार की प्यास आराम से बुझाई जा सकती है. हालांकि इस नारियल की कीमत की कोई जानकारी वीडियो में नहीं दी गई है, लेकिन यूजर्स अब इसे लेकर मजेदार कमेंट्स जरूर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो
यूजर्स बोले, पूरा परिवार बुझा लेगा प्यास
वीडियो को bokaro_wholesale_coconut नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस नारियल से तो पूरा परिवार प्यास बुझा लेगा. एक और यूजर ने लिखा…इस नारियल की कीमत के लिए घर के कागज लाने होंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बाहुबली नारियल का पानी पीने के लिए कितने पैसे देने होंगे.
यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख… जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.