Bageshwar best location for walks : पहली लोकेशन विकास भवन से लेकर डीएम कोर्ट तक जाने वाला रास्ता है. यह सड़क हल्की चढ़ाई और हरियाली से घिरी हुई है, जहां शाम को ठंडी और ताजा हवा दिल को छूती है. दूर-दूर तक फैले घर, मंदिरों की घंटियां और पहाड़ों के बीच बहती नदियों का नजारा देखते ही बनता है. दूसरी लोकेशन शिक्षा विभाग कार्यालय से जजी कोर्ट की ओर जाने वाली रोड है. यहां पैदल चलने के लिए पगडंडियां और सड़क के किनारे हरे-भरे घास के मैदान हैं.
बागेश्वर की सुनीता टम्टा लोकल 18 से बताती हैं कि पहली लोकेशन विकास भवन से लेकर डीएम कोर्ट तक जाने वाला रास्ता है. यह सड़क हल्की चढ़ाई और हरियाली से घिरी हुई है, जहां शाम के समय ठंडी और ताजा हवा चलती है. यहां से नीचे बसा बागेश्वर शहर बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है. दूर-दूर तक फैले घर, मंदिरों की घंटियों की आवाज और पहाड़ों के बीच बहती नदियों का दृश्य लोगों को काफी सुकून देता है. शाम के समय यहां कई लोग वॉक, हल्की एक्सरसाइज और फोटो खींचने के लिए भी पहुंचते हैं.
दूसरी बेहतरीन लोकेशन शिक्षा विभाग कार्यालय से जजी कोर्ट की ओर जाने वाली रोड है. यह रास्ता भी प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर माना जाता है. यहां पैदल चलने के लिए पगडंडियां और सड़क के किनारे हरे-भरे घास के मैदान दिखाई देते हैं. आसपास ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और साफ मौसम में हिमालय की चोटियों की झलक भी देखने को मिल जाती है. यही कारण है कि यह रास्ता भी स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है.
क्यों यहां आना जरूरी
इन दोनों जगहों की खासियत यह है कि यहां का वातावरण काफी शांत और साफ है. दिनभर की भागदौड़ और काम के बाद जब लोग यहां शाम को टहलने आते हैं, तो उन्हें मानसिक शांति और ताजगी का अनुभव होता है. ठंडी हवा, खुला आसमान और प्राकृतिक नजारे दिनभर की थकान को कम करने में मदद करते हैं. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐजल पटेल बताते हैं कि रोजाना 20 से 30 मिनट की वॉक शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है. इससे शरीर सक्रिय रहता है, हृदय स्वस्थ रहता है और तनाव भी कम होता है. ऐसे में अगर वॉक किसी प्राकृतिक और शांत वातावरण में की जाए तो इसका फायदा और भी बढ़ जाता है.
हर उम्र के लिए यादगार
बागेश्वर की ये दोनों लोकेशन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं. यहां लोग परिवार के साथ सैर करने, दोस्तों के साथ समय बिताने या अकेले शांत माहौल में कुछ समय बिताने के लिए भी आते हैं. अगर आप भी बागेश्वर में इवनिंग वॉक के शौकीन हैं, तो इन दो खूबसूरत रास्तों को जरूर ट्राई कर सकते हैं. यहां की ठंडी हवा, हरियाली और हिमालय के नजारे आपकी शाम को यादगार बना देंगे.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.