Badshah Wedding: सिंगर-रैपर बादशाह गानों के बाद अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस-मॉडल ईशा रिखी से गुपचुप शादी रचा ली है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में बादशाह और ईशा पारंपरिक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। ईशा लाल रंग के दुल्हन के लिबाज में दिखाई दे रही हैं। उनके हाथ में चूड़ा और कलीरा है। वहीं बादशाह ने सिर पर पग बांधी है। दोनों के गले में वरमाला है। तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते लोग भी दिख रहे हैं।
बादशाह-ईशा ने एक-दूजे को पहनाई वरमाला
तस्वीरों में बादशाह और ईशा कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। दूसरी वीडियो है जिसमें पंडित जी मंत्र पढ़ते सुनाई दे रहे हैं और दूल्हा-दुल्हन एक-दूजे को वरमाला पहना रहे हैं। तीसरी तस्वीर वरमाला के बाद की है। अन्य तस्वीर में दोनों मंडप के पास बैठे हैं।
शादी के बाद दोनों की कोजी फोटोज वायरल
अन्य वायरल तस्वीरों को देखकर प्रतीत हो रहा है कि दोनों को बड़ों का आशीर्वाद मिल रहा है। कुछ और फोटोज में ईशा के मांग में सिंदूर है और वो बादशाह के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही हैं। फिलहाल वायरल तस्वीरों के बारे में दोनों की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।
मगर पूनम रिखी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बादशाह और ईशा, ईश्वर आपको आशीर्वाद दे।’ तस्वीरें देखकर मालूम होता है कि कपल बेहद सादगी के साथ शादी के बंधन में बंधा।
बता दें कि यह बादशाह की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में जैस्मिन मसीह संग शादी रचाई थी, जो ज्यादा नहीं चली। उनका शादी के पांच साल बाद ही (2020) तलाक हो गया। पहली शादी से बादशाह की एक बेटी है जिसका नाम जेसेमी मसीह सिंह है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.