बादशाह ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया। शादी की तस्वीरें वायरल होने के पांच महीने बाद बादशाह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ईशा रिखी से तलाक का ऐलान कर दिया। अपने पोस्ट में बादशाह ने बताया कि वह और ईशा आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। मार्च 2026 में बादशाह के शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि, रैपर ने खुद कभी अपनी वेडिंग फोटोज साझा नहीं कीं। ईशा की मां ने इंस्टाग्राम पर उनकी गुपचुप शादी के वीडियो और तस्वीरें शेयर की थीं, जो बाद में वायरल हो गए। इस बीच बादशाह का एक पुराना बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने शादी के कॉन्सेप्ट पर अपनी राय दी थी और शादी को एक ‘बेकार कॉन्सेप्ट’ बताया था।
शादी के बारे में बादशाह ने क्या कहा था
ईशा रिखी से बादशाह ने दूसीर शादी की थी। इससे पहले रैपरने जैस्मीन मसीह से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी भी है जो लंदन में रहती है। बादशाह और जैस्मीन आठ साल तक साथ रहे और 2020 में अलग हो गए। 2024 में, बादशाह ने शादी को एक बेकार कॉन्सेप्ट बताते हुए कहा था कि इसमें कुछ बदलाव की जरूरत है। शादी के बाद बहुत दबाव होता है, इसलिए इंसान को सोच-समझकर शादी करनी चाहिए। शादी को लेकर बादशाह का ये बयान उनके और ईशा रिखी के तलाक के ऐलान के बाद एक बार फिर चर्चा में है।
बादशाह और ईशा रिखी का रिश्ता खत्म
इस पूर्व कपल ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अलग-अलग बयान जारी किए। बादशाह की स्टोरी में लिखा था, “मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राह पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है, और हम सभी से गुज़ारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम ईमानदारी से गुज़ारिश करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर कोई और अटकलें या अंदाजे न लगाए जाएं।”
इस साल की शुरुआत में बादशाह और ईशा रिखी की शादी की तस्वीरें सामने आई थीं
मार्च 2026 में, ईशा रिखी की मां पूनम रिक्खी ने इंस्टाग्राम पर ईशा और बादशाह की प्राइवेट शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में ईशा लाल पंजाबी सलवार सूट पहने, चूड़ा, कलीरा और मांग टीका लगाए नज़र आईं। वहीं, बादशाह ने आइवरी रंग का कुर्ता पहना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले बादशाह और ईशा लगभग चार साल तक रिलेशनशिप में थे। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई थी।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.