Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी सेंट्रल जोन के खिलाफ शतक के करीब पहुंचकर आउट हो गए। सूर्यवंशी को पिछले 10 महीनों के दौरान सात बार इस तरह का ‘गम’ झेलना पड़ा है।
10 महीनों में सातवीं बार हुआ ऐसा
ऐसा लगता है कि सूर्यवंशी के पीछे ‘बदकिस्मती’ पड़ गई है। वह पिछले 10 महीनों में एक-दो नहीं बल्कि सात बार शतक लगाने का मौका गंवा चुके हैं। वह नवंबर 2025 में रणजी ट्रॉफी में बिहार की ओर से खेलते हुए मेघालय के सामने 67 गेंदों में 93 रन जोड़कर एलबीडब्ल्यू हो गए थे। सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में तीन बार शतक की दहलीज पर पहुंचकर अपना विकेट खोया। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली थी। वह सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध एलिमिनेटर में 29 गेंदों में 97 रन बनाकर लौटे, जिसमें पांच चौके और 12 सिक्स थे। उनकी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने क्वालिफायर-2 में एंट्री की।
जिम्बाब्वे में भी था शतक का चांस
सूर्यवंशी ने क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के सामने 47 गेंदों में 96 रन जुटाए। हालांकि, आरआर को 214/6 का स्कोर खड़ा करने के बावजूद गुजरात के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। सूर्यवंशी आईपीएल के बाद श्रीलंका दौरे पर इंडिया ए के साथ वनडे ट्राई सीरीज खेलने गए। वह शुरुआती मैचों में कुछ खास छाप नहीं छोड़े लेकिन श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 29 गेंदों में 94 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और आठ छक्के लगाए। सूर्यवंशी के पास जिम्बाब्वे दौरे पर भी शतक लगाने का चांस था लेकिन 19 रनों से चूक गए। उन्होंने यहां तीसरे और आखिरी टी20 में 49 गेंदों में 8 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।
ईस्ट जोन को नहीं मिली बढ़त
वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन (69) की पारियों के दम पर ईस्ट जोन ने पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ दूसरे दिन 266 रन बनाए। सूर्यवंशी और अभिमन्यु की सलामी जोड़ी ने 161 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई लेकिन उसके बाद टीम ने लगातार विकेट खोए। ईस्ट जोन को पहली पारी में कोई बढ़त नहीं मिली। सेंट्रल जोन ने भी अपनी पहली पारी में 266 रन बनाए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.