बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शतक तो नहीं बना पाए, मगर उन्होंने 76 रनों की पारी खेल टीम की लाज जरूर बचाई। इसी के साथ उन्होंने बड़े-बड़े कप्तानों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई।
बाबर आजम फिर शतक से चूके
चोटिल होने की वजह से सीरीज का पहला मैच ना खेलने वाले बाबर आजम ने पिछली तीन पारियों में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छुआ था, मगर जब टीम पूरी तरह से नीचे लगी हुई थी, तब उन्होंने 76 रनों की पारी खेल टीम की लाज बचाने में अहम रोल अदा किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 1 गगनचुंबी छक्के भी लगाया। हालांकि वह इस बार भी शतक से चूक गए। बाबर आजम को टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाए 40 पारियां हो गईं हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में लगाया था।
विराट कोहली-रिकी पोंटिंग के साथ जुड़ा बाबर आजम का नाम
हालांकि, बाबर आजम ने अपनी इस 76 रनों की पारी के दम पर एक बड़ा कारनामा किया। उन्होंने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए और विराट कोहली और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शुमार हो गए। बाबर इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान 7000 रन का आंकड़ा पार करने वाले 16वें और पाकिस्तान के दूसरे कप्तान हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट-
बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (औसत)
बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के नाम है। उन्होंने अपनी टीम की कप्तानी करते हुए 15 हजार से अधिक रन बनाए हैं। वह 15 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते कप्तान हैं। वहीं विराट कोहली, ग्रीम स्मिथ, स्टीफन फ्लेमिंग और एमएस धोनी जैसे दिग्गज टॉप-5 में मौजूदा हैं।
15440 – रिकी पोंटिंग (45.54)
14878 – ग्रीम स्मिथ (43.12)
12883 – विराट कोहली (59.92)
11561 – स्टीफन फ्लेमिंग (35.68)
11207 – एमएस धोनी (46.89)
11062 – एलन बॉर्डर (41.27)
9541 – केन विलियमसन (47.46)
8726 – अर्जुन रणतुंगा (37.13)
8410 – ब्रायन लारा (45.45)
7673 – महेला जयवर्धने (41.70)
7665 – सौरव गांगुली (38.32)
7392 – मिस्बाह-उल-हक (48.31)
7372 – एलेस्टेयर कुक (43.36)
7149 – क्लाइव लॉयड (47.66)
7060 – माइकल क्लार्क (47.38)
7000 – बाबर आजम (47.30)*
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.