एजबेस्टन, बर्मिंघम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यहां बाबर आजम ने इतिहास रच दिया है। वे खास उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे कप्तान और एशिया के दूसरे कप्तान बन गए हैं।
विराट फिसड्डी, बाबर आजम चौथे स्थान पर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में जो रूट पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 66 पारियों में 3060 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर बेन स्टोक्स हैं, जिन्होंने 71 पारियों में 2182 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर दिमुथ करुणारत्ने तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 45 पारियों में 2160 रन बनाए हैं। बाबर आजम ने 41 पारियों में 2015 रन बनाए हैं। ब्रेथवेट 64 पारियों में 1994 रनों के साथ पांचवें और विराट कोहली 37 पारियों में 1349 रनों के साथ 6वें स्थान पर हैं।
WTC में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले कप्तान
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान 2000 रनों तक पहुंचने के लिए बाबर आजम ने सिर्फ 41 पारियां खेलीं। वे इस टूर्नामेंट में बतौर कप्तान सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले तीसरे बैटर बन गए हैं। रूट और करुणारत्ने 40 पारियों के साथ शीर्ष पर बराबरी पर हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने 2000 रनों तक पहुंचने के लिए 61 पारियां खेलीं।
WTC में 2000 रन पूरा करने वाले सिर्फ दूसरे एशियाई कप्तान बने
बाबर आजम इस मैच में बाबर 76 रन (103) बनाकर आउट हो गए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कप्तान के रूप में उनके रनों की संख्या 2015 हो गई है। तीन टेस्ट मैचों की शृंखला में यह उनका पहला अर्धशतक है। चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। दूसरे टेस्ट मैच में उनका प्रदर्शन लचर रहा था। पाकिस्तान के कप्तान के लिए यह खास उपलब्धि इसलिए भी है क्योंकि वे एशिया के सिर्फ दूसरे ही कप्तान हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनसे पहले एशिया से सिर्फ श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने ही यह खास उपलब्धि हासिल की थी।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कप्तान के रूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर
1. जो रूट 66 पारियों में 3060
2. बेन स्टोक्स 71 पारियों में 2182 रन
3. दिमुथ करुणारत्ने 45 पारियों में 2160
4. बाबर आजम, 41 पारियों में 2015 रन
5. ब्रेथवेट, 64 पारियों में 1994 रन
6. विराट कोहली 37 पारियों में 1349 रन
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.