आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर है। यहां के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी और घर पर पूजा करवाने आए 2 पंडितों की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने आरोपी अरविंद सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।
आरोपी के बेटे की भी मौत
इस मामले में एक बड़ी खबर ये है कि आरोपी अरविंद सिंह के बेटे की भी मौत हुई है क्योंकि आरोपी ने अपने बेटे को भी गोली मार दी थी। पुलिस बेटे को लेकर हॉस्पिटल गई थी लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
SSP ने की आरोपी के मारे जाने की पुष्टि
आजमगढ़ एनकाउंटर पर आजमगढ़ के SSP डॉक्टर अनिल कुमार का बयान सामने आया है और उन्होंने हत्याकांड के आरोपी अरविंद सिंह के एनकाउंटर में मारे जाने की पुष्टि की है। SSP ने कहा, “पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी ने अपने बच्चों को एक कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने उसे सरेंडर करने और बच्चों को सुरक्षित छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की, यहां तक कि बातचीत के दौरान उसके परिवार वालों की भी मदद ली। लेकिन आरोपी ने पुलिस और अपने परिवार को गोली मारने और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच उसने अपने ही बेटे को गोली मार दी।”
SSP ने बताया, “गोली की आवाज सुनकर पुलिस तुरंत कमरे में दाखिल हुई, जहां आरोपी ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। चेतावनी और हवा में चेतावनी के तौर पर गोली चलाने के बावजूद, आरोपी ने अंधाधुंध फायरिंग जारी रखी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा और बच्चों की सुरक्षा के लिए जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के बाद आरोपी अरविंद और उसके बेटे, दोनों की मौत हो गई। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।”
कॉपी अपडेट हो रही है…
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.