राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के विरोधी गुट से जुड़े संतों की प्रस्तावित बैठक को लेकर अयोध्या में विवाद खड़ा हो गया है। संतों ने आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस ने उनकी प्रस्तावित बैठक नहीं होने दी और रामायणम आश्रम में ताला लगवा दिया। संतों का यह भी आरोप है कि कुछ समय के लिए उन्हें आश्रम परिसर में नजरबंद रखा गया।
रामायणम आश्रम में होनी थी बैठक
बताया जा रहा है कि विरोधी गुट के संतों की बैठक रामायणम आश्रम में आयोजित होनी थी। बैठक में महंत जन्मेजय शरण, संत प्रकाशानंद गिरि उर्फ कंप्यूटर बाबा, महामंडलेश्वर परमानंद गिरि समेत कई संतों के शामिल होने की बात कही गई थी। हालांकि, संतों का आरोप है कि बैठक से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आश्रम को बंद करा दिया।
जिम्मेदार लोगों को बचाए जाने का आरोप
इस कार्रवाई के विरोध में संतों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान संतों ने ‘चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो’ जैसे नारे लगाए। संतों का आरोप है कि राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा प्रकरण में जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
नया ट्रस्ट गठित करने की मांग
विरोधी गुट के संतों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द ही अयोध्या में एक लाख संतों की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। संतों ने मौजूदा राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर संत समाज की भागीदारी वाला नया ट्रस्ट गठित करने की मांग भी उठाई है।
आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल, संतों के आरोपों और प्रस्तावित बैठक को रोके जाने के मामले ने अयोध्या में नया विवाद खड़ा कर दिया है। प्रशासन और पुलिस की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
साधु-संत समाज भी जता रहा विरोध
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला काफी गर्मा गया है। विपक्ष लगातार चंदा चोरी मामले पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं, अब संत समाज के लोग भी इस मुद्दे पर अपना विरोध जता रहे हैं।
अयोध्या से अखंड की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
”यूपी में कोई चोरी करेगा तो अगले दिन लंगड़ा हो जाएगा”, सीएम योगी की अपराधियों को खुली चेतावनी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.