आवारापन 2 ने अपनी रिलीज के पहले दिन शुक्रवार को 22 करोड़ की बड़ी ओपनिंग ली थी। फिर शनिवार को 33.75 करोड़, रविवार को 26 करोड़, सोमवार को 9.25 करोड़ और अब मंगलवार को 9.75 करोड़ की कमाई के साथ ही ‘आवारापन 2’ ने 100.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।
‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन 5.75 करोड़ की हल्की ओपनिंग ली थी। फिर शनिवार को फिल्म ने 13.50 करोड़, रविवार को 7.25 करोड़, सोमवार को 2 करोड़ और मंगलवार को 2.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ अभी तक ‘बंटवारा 1947’ सिर्फ 30.75 करोड़ की ही नेट कमाई कर पाई है।
बंटवारा 1947 में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा हैं। इनके अलावा फिल्म में सनी के बेटे कारण देओल भी हैं। फिल्म का निर्देशन राज कुमार संतोषी और निर्माण आमिर खान ने किया है।
आवारापन 2 फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ और निर्माण विशेष भट्ट ने किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.