‘बालिका वधू’ शो से अपनी खास पहचान बनाने वाली अविका हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी हालत ठीक नहीं हैं।
बीमार होने पर भी अविका ने पूरे किया कमिटमेंट्स
अविका गौर के पति मिलिंद चंदवानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो बताते हैं कि अविका की हालत ठीक नहीं है वो बीमार चल रही हैं। वहीं, देखने वाली बात ये है कि इतना बीमार होने के बावजूद अविका ने अपना काम नहीं रोका। वो लगातार अपने सारे प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रही हैं, इसे लेकर मिलिंद को उन पर गर्व है।
103-104 डिग्री बुखार में किया काम
मिलिंद चंदवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कहते हैं, ‘अविका गौर कल रात से हॉस्पिटल में एडमिट हैं।’ उन्होंने खुलासा किया कि वह पिछले पांच दिनों से 103-104 डिग्री बुखार में थीं। इसके बाद उन्होंने फैंस से पूछा, ‘आप अनुमान लगाओ पिछले 5 दिनों में उसने क्या किया होगा।’ इस पर मिलिंद ने फिर साझा किया कि, अपनी ऐसी हालत के बावजूद, अविका ने सबसे पहले उस प्रोजेक्ट के बचे हुए दो दिन पूरे किए जिसकी वह शूटिंग कर रही थी।
ठीक से न चल पा रहीं, ना खा पा रहीं
उन्होंने आगे कहा, ‘उसमें 104 डिग्री बुखार के बावजूद इतना अच्छा परफॉर्म किया कि वो एक दिन में रैप अप हो गया।’ मिलिंद के मुताबिक, अविका को फिर दो दिन की छुट्टी मिली, इस दौरान वह बिस्तर पर ही रहीं और अपनी दवाएं लेती रहीं। उसकी हालत के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह मुश्किल से चल पा रही थी और ठीक से खा भी नहीं पा रही थी।
बुखार में गई थीं दिल्ली
मिलिंद ने बताया कि बुखार होने के बावजूद अविका एक विज्ञापन शूट के लिए दिल्ली गईं। जहां कि जाने से पहले उन्होंने अपना टेस्ट कराया और जब वो मुंबई लौटीं, तब तक उनकी रिपोर्ट आ चुकी थी। उस रिपोर्ट में पता चला कि उन्हें डेंगू हो गया है। मिलिंद ने कहा, ‘मैंने अविका को बहुत बार बोला कि निर्माता समझेंगे, पोस्टपोन कर दे, उन्हें बताएं कि आप यह नहीं कर सकते। लेकिन, बोलती है ‘अरे यार, किसी का लॉस होगा, किसी का टाइम जाएगा, किसी का पैसा जाएगा। मैं यह नहीं करना चाहता।’
दुआओं में याद रखना
मिलिंद ने अपनी पत्नी की उनके काम के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘मैं समझ नहीं पाता हूं किसी के अंदर अपने काम को लेकर इतना प्यार आता कहा से है।’ वीडियो के आखिर में मिलिंद ने फैंस से अविका को दुआओं में याद रखने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘एक छोटी सी गुजारिश है, अविका को अपनी दुआओं में याद रखिएगा।’
अविका का नया गाना ‘बुखार’ आ रहा है
इसके बाद उन्होंने मजाक में कहा कि अविका का नया गाना ‘बुखार’ आज ही रिलीज हो रहा है। यह बात इसलिए मजेदार थी क्योंकि वह अभी खुद बुखार से जूझ रही हैं। मिलिंद के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर अविका को जल्दी ठीक होने की बात लिखते नजर आ रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.