- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; Never Say It Can’t Be Done, If You’re Starting Something New, Keep These 7 Things In Mind, They’ll Increase Your Chances Of Success.
- कॉपी लिंक
किसी काम को सफल बनाने के लिए केवल मेहनत ही नहीं, बल्कि शुभ संकल्प और दृढ़ निश्चय भी जरूरी हैं। जब हमारा उद्देश्य केवल अपना लाभ न होकर दूसरों के कल्याण से भी जुड़ा हो, तो हमारा काम और अधिक सार्थक बन जाता है। जब कोई नया काम शुरू करना हो, तो ये 7 बातें ध्यान रखें, सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी…
1. संकल्प पवित्र हो – किसी भी काम की सफलता के लिए मन में शुभ और सकारात्मक संकल्प होना जरूरी है।
2. संकल्प पर टिके रहें – सफलता के लिए केवल संकल्प करना पर्याप्त नहीं है। उसे पूरा करने के लिए अपने संकल्प पर मजबूती से टिके रहना भी जरूरी है।
3. उद्देश्य स्पष्ट हो – हमें यह पता होना चाहिए कि हम क्या करना चाहते हैं और क्यों करना चाहते हैं। काम की शुरुआत में ही अपना उद्देश्य स्पष्ट रखें।
4. हमारे काम से दूसरों का भी लाभ हो – यदि हमारे काम से केवल हमें ही नहीं, बल्कि दूसरों को भी लाभ मिलता है, तो उस काम का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ऐसे कामों से समाज का भी भला होता है।
5. सकारात्मक बदलाव आना चाहिए – हमारी रचना, विचार या काम से हमारे साथ ही समाज और अन्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आना चाहिए, तभी काम का कोई महत्व है।
6. बाधाओं से घबराएं नहीं – जब हम काम शुरू करते हैं, तो रास्ते में कई कठिनाइयां आती हैं, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना चाहिए। बाधाओं से घबराए बिना काम करते रहेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी।
7. खुद पर विश्वास बनाए रखें – काम करते समय कई बार बाधाएं आती हैं, असफलता मिलती है, लेकिन हमें खुद पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। आत्मविश्वास के साथ निरंतर प्रयास करते रहेंगे, तो लक्ष्य पूरे हो जाएंगे।
आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए योजना बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
