ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना आसान नहीं होगा। उसे दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और भारत की चुनौतियों को पार करना होगा। अगले 12 महीने में कंगारुओं के 20 टेस्ट मैच हैं। भारत के खिलाफ भी पांच टेस्ट खेले जाएंगे।
अगले 12 महीने में 20 टेस्ट मैच खेलेगी ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश सीरीज से अब एक मिशन के रूप में तैयार हो रही है। अगले 12 महीनों में कंगारू टीम को 20 टेस्ट मैच खेलने हैं। जिसमें बांग्लादेश के बाद दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड के समक्ष चुनौतियां हैं। इन चुनौतिया से पार पाते हुए टीम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की राह में आगे बढ़ेगी। एक बार इस टीम ने खिताब अपने नाम किया है और पिछले संस्करण में उसे दक्षिण अफ्रीका के हाथों फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
अगले 12 महीने में ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट शेड्यूल इस प्रकार है
2 टेस्ट मैच बनाम बांग्लादेश (घर पर) अगस्त में
3 टेस्ट मैच बनाम दक्षिण अफ्रीका (बाहर) (अक्टूबर में)
4 टेस्ट मैच बनाम न्यूजीलैंड (घर पर) (दिसंबर- जनवरी)
5 टेस्ट मैच बनाम भारत (बाहर) (जनवरी- फरवरी 2027)
1 टेस्ट मैच बनाम इंग्लैंड (घर पर) (मार्च 2027)
5 टेस्ट मैच बनाम इंग्लैंड (बाहर) (जून जुलाई 2027 एशेज)
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए ये तीन देश बनेंगे चुनौती
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए बांग्लादेश के बाद दक्षिण अफ्रीका से चुनौती होगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम टेस्ट क्रिकेट में काफी मजबूत नजर आ रही है। ऐसे में इस टीम से उनकी सरजमीं पर चुनौती मोल लेना मुश्किल होगा। न्यूजीलैंड भले ही ऑस्ट्रेलिया के घर पर खेल रही होगी, लेकिन चुनौती यह टीम भी दे सकती है। भारत के खिलाफ पांच मैच भारतीय सरजमीं पर खेले जाएंगे। भारतीय परिस्थितियों में टीम इंडिया को हराना लगभग नामुमकिन माना जाता है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए यह सीरीज भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। वर्ष 2027 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक 150वीं वर्षगांठ एकमात्र टेस्ट मैच मेलबर्न में 11 मार्च से 15 मार्च 2027 तक खेला जाएगा। इसके अलावा, जून-जुलाई 2027 में दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। इंग्लैंड के खिलाफ भी ऑस्ट्रेलिया की चुनौती आसान नहीं होगी। ऑस्ट्रेलिया के सामने सिर्फ बांग्लादेश कमजोर टीम लग रही है, बाकी सभी टीमें टक्कर दे सकती हैं। एशेज से पहले 9 जून से 13 जून के बीच द ओवल के ऐतिहासिक मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। इस फाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और भारत की चुनौतियों से गुजरना होगा, जोकि आसान बिल्कुल नहीं होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.