आईपीएल 2026 में 22 वर्षीय ऑलराउंडर कूपर कोनोली पूरी तरह फिट होकर भी गेंदबाजी ना करने के कारण चर्चा में हैं। शनिवार को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मैच खेला गया। एक तरफ दिल्ली के बल्लेबाज चौके-छक्कों की बारिश कर रहे थे। लेकिन पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कूपर कोनोली को गेंद नहीं थमाई।
अपने टी20 करियर में कूपल कोनोली 30 विकेट ले चुके हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में भी ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने नियमित गेंदबाजी की है। आईपीएल 2026 में उन्होंने अभी तक गेंदबाजी तो नहीं की लेकिन बल्लेबाजी में दम दिखाते हुए उन्होंने 7 पारियों में 233 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी करीब 164 का है और दो अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं। जब खिलाड़ी बढ़िया फॉर्म में हो, तो भी उनके हाथों में गेंद ना थमाने का आखिर क्या कारण है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है। ऑस्ट्रेलिया को अगले महीनों खूब सारा क्रिकेट खेलना है इसलिए सारे खिलाड़ियों के फिटनेस लेवल का ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए आईपीएल में गेंदबाजी करने से पहले खिलाड़ियों को बोर्ड से अनुमति लेनी होती है। कुछ दिन पहले केकेआर के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अनुमति मिलने के बाद ग्रीन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी शुरू कर दी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.