ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मैके में 22 अगस्त से खेला जाएगा। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने प्लेइंग XI में कुछ बदलाव कर सकती है। टीम में एक बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में मैट रेनशॉ ट्रैविस हेड के साथ ओपनिंग करेंगे, इसकी पुष्टि कप्तान कमिंस ने की है। रेनशॉ लगभग 3 साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। पहले टेस्ट में जैक वेदराल्ड ने ओपनिंग की थी, लेकिन उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था।
चार तेज गेंदबाज के साथ उतर सकता है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो स्टार स्पिनर नाथन लियोन को बाहर बैठना पड़ेगा और उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिल सकता है। कप्तान पैट कमिंस का कहना है कि वे इस पिच पर पहली बार खेल रहे हैं, इसलिए अंतिम फैसला लेने के लिए एक दिन का समय और ले रहे हैं। वे देखना चाहते हैं कि चार तेज गेंदबाजों के साथ जाना सही रहेगा या फिर टीम में किसी स्पिनर को शामिल करना फायदेमंद होगा।
डार्विन टेस्ट में नाथन लियोन का प्रदर्शन कैसा था?
2012 में भारत के खिलाफ वाका (WACA) में खेले गए मैच के बाद पहला मौका होगा जब वे पूरी तरह फिट होने के बावजूद वह ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI से बाहर रहेंगे। डार्विन में खेले गए मैच की पहली पारी में नाथन लियोन ने 102 रन देकर सिर्फ 1 विकेट हासिल कर सके। पिछले साल दिसंबर में एशेज सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग में लगी चोट से उबरने के बाद यह उनका पहला मैच था। इस मुकाबले में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने उनका सामना बहुत शानदार तरीके से किया।
टीम में खिलाड़ियों को चुनने को लेकर कमिंस ने बताया कि यह सब कुछ पूरी तरह से पिच और मौसम के हाल पर निर्भर करता है। उन्होंने समझाया कि अगर आपको यह लगता है कि शुरुआती दो पारियों में आपके तेज गेंदबाज जल्दी-जल्दी सामने वाली टीम के सभी 10 विकेट निकाल सकते हैं और मैच की चौथी यानी आखिरी पारी में भी पिच के टूटने या स्पिनरों को मदद मिलने के कोई चांस नहीं हैं, तो फिर टीम को इसी हिसाब से चुना जाता है। हम भी इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन करेंगे।
2023 में मैट रेनशॉ ने खेला था आखिरी टेस्ट
मैट रेनशॉ की बात करें तो उन्होंने अभी तक अपने टेस्ट करियर में कुल 14 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 24 पारियों में 29.31 के औसत से 645 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 3 अर्धशतक और 1 शतक लगाने में कामयाब रहे हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 184 रन का है। इससे पहले उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में दिल्ली में भारत के खिलाफ खेला था। रेनशॉ ने शेफील्ड शील्ड के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और हाल के दिनों में व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली है।
यह भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ने पुर्तगाल के लिए जड़ा धमाकेदार शतक, 217 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन
इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरे टेस्ट के लिए कैसी होगी कोलंबो की पिच? SLC के अधिकारी ने दिया बड़ा बयान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.