ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम का ऐलान जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी महीने खेली जाने वाली 3-3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए हो गया है। कप्तान पैट कमिंस नहीं हैं, बल्कि मिचेल मार्श हैं।
इन खिलाड़ियों की हो गई वापसी
कप्तान मिचेल मार्श और उनके साथी ओपनर ट्रैविस हेड इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान और बांग्लादेश में वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उनकी टीम में वापसी हो गई है। वहीं, पेसर पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को अक्टूबर में साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज खेलनी है। इसकी तैयारी भी दोनों दिग्गज पेसर वनडे सीरीज से करना चाहते हैं। ऐसे में वे इस वनडे सीरीज का हिस्सा हैं।
मार्नस लाबुशेन को बाहर कर दिया गया है, जो खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। युवा खिलाड़ी जोएल डेविस और ओली पीक ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में सीरीज के दौरान कुछ अच्छी कोशिशों के बाद टीम में अपनी जगह बनाए रखी है। सिलेक्शन चीफ जॉर्ज बेली ने एक बयान में कहा, “यह छह मैचों की सीरीज अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए एक जरूरी लीड-इन है, जो इन्हीं देशों में खेला जाएगा और यह ग्रुप के लिए जरूरी है।”
ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम इस प्रकार है
मिचेल मार्श (कप्तान), पैट कमिंस (सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क (सिर्फ साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए), एडम जैम्पा
जिम्बाब्वे वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शेड्यूल
पहला ODI: 15 सितंबर, हराीरे
दूसरा ODI: 18 सितंबर, हरारे
तीसरा ODI: 20 सितंबर, हरारे
साउथ अफ्रीका वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शेड्यूल
पहला ODI: 24 सितंबर, डरबन
दूसरा ODI: 27 सितंबर, जोहान्सबर्ग
तीसरा ODI: 30 सितंबर, पोचेफस्ट्रूम
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.