ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से डार्विन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया टीम 20 साल के बाद डार्विन में कोई टेस्ट मैच खेलने उतर रही है। 8 महीने में कंगारू टीम का यह पहला टेस्ट मुकाबला होगा। हेजलवुड को मौका, बोलैंड बाहर स्कॉट बोलैंड को पहले टेस्ट से बाहर रखा गया है। टीम मैनेजमेंट ने पेस अटैक में जोश हेजलवुड को बोलैंड पर तरजीह दी है। इसके साथ ही पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क एक साल से ज्यादा समय के बाद पहली बार किसी मैच में एक साथ खेलते नजर आएंगे। लायन की वापसी, दो ऑलराउंडर टीम में एशेज सीरीज में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर रहे स्पिनर नाथन लायन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। बैटिंग ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और ब्यू वेबस्टर दोनों को टीम में जगह मिली है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और स्क्वॉड ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI (पहला टेस्ट) जैक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड। ऑस्ट्रेलिया का सीरीज में टेस्ट स्क्वॉड पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जैक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर। बांग्लादेश का स्क्वॉड (पहला टेस्ट) नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उप-कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास, अमित हसन, जाकेर अली, तजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, इबादत हुसैन चौधरी, मुस्फिक हसन।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.