रिकी पोंटिंग का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम को मार्नस लाबुशेन के स्थान पर दूसरे बल्लेबाज को मौका देना चाहिए। मार्नस लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं लेकिन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
पोंटिंग ने दी बदलाव की सलाह
लाबुशेन के लगातार फ्लॉप होने से उनकी टीम में जगह खतरे में हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में पहली पारी में एक और दूसरी पारी में 31 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी शतक 2023 एशेज में मारा था, इसके बाद से वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 7क्रिकेट पर कहा, ”इस ऑस्ट्रेलियाई टीम और चयनकर्ताओं को देखिए, मार्नस लाबुशेन के साथ वे जो करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उसकी प्रशंसा करता हूं। मैं इस बात की तारीफ करता हूं कि उन्होंने उसे वापस उसकी बेस्ट फॉर्म में लाने की कोशिश की, लेकिन अब बहुत ज्यादा समय हो चुका है। और मैं कह चुका हूं कि मैंने इस सीरीज की शुरुआत में ही बदलाव कर दिया होता, क्योंकि मेरे पास इतने सबूत थे जो बताते थे कि वह अपनी बेस्ट फॉर्म वापस पाने से काफी दूर है।”
पहले दिन गिरे 18 विकेट
मैके में एक रोमांचक पहले दिन 18 विकेट गिरे। क्वींसलैंड के इस तटीय मैदान पर पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ों ने छह-छह विकेट लेकर इसे पुराने ज़माने के गेंदबाज़ों का खेल बना दिया। डार्विन में मिली करारी हार के कुछ ही दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी की। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मिचेल स्टार्क के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले बांग्लादेश को केवल 64 रन पर ढेर कर दिया, जो उनका चौथा सबसे कम टेस्ट स्कोर है।
इसके बाद भी बल्लेबाजी करनी आसान नहीं रही क्योंकि आस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्त होने के समय 165 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे। इस तरह से उसने पहली पारी में बांग्लादेश पर 101 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.