ऑस्ट्रेलिया वर्सेस बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के पहले दिन कुल 18 विकेट गिरे। ऐसे में क्या मकॉय की पिच पर सवाल उठेंगे। मिचेल स्टार्क और शोरीफुल इस्लाम ने इस दौरान 6-6 विकेट लेकर गदर काटा।
ऑस्ट्रेलिया का ‘बदलापुर’
डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रैंदकर बड़ा उलटफेर किया था। जैसा हर किसी ने उम्मीद की थी कि ऑस्ट्रेलिया जरूर इस बेइज्जती का बदला लेगा। मकॉय टेस्ट के पहले दिन कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पहली गेंद से बरसे। स्टार्क ने मैच की पहली गेंद पर शादमान इस्लाम का विकेट प्लैटिनम डक पर चटकाया। देखते ही देखते बांग्लादेश की आधी टीम महज 12 के स्कोर पर पवेलियन में थी। गौर करने वाली बात यह है कि यह सभी विकेट मिचेल स्टार्क ने लिए थे। इस दौरान बांग्लादेश के 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए थे।
जी हां, स्टार्क ने महज महज के शुरुआती 42 मिनट और 22 गेंदों में पंजा खोल दिया था।
इसके बाद पैट कमिंस ने 3 विकेट लेकर कहर बरपाया, वहीं हेजलवुड को भी एक सफलता मिली।
स्टार्क ने शोरीफुल इस्लाम के रूप में आखिरी विकेट चटकाकर बांग्लादेश की पारी का अंत महज 64 के स्कोर पर कर दिया।
बांग्लादेश के 7 बल्लेबाज पहली पारी में सिंगल डिजिट पर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया भी बल्लेबाजी में लड़खड़ाया
डेढ सेशन से भी कम में बांग्लादेश को 64 के स्कोर पर समेटने के बाद उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाकर बांग्लादेश को पहले ही दिन मैच से पूरी तरह से बाहर कर देगी। मगर इस बार कंगारू उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे।
शोरीफुल इस्लाम की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 165 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए हैं। शोरीफुल ने इस दौरान पंजा खोलते हुए कुल 6 विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया के पास इस समय 101 रनों की बढ़त है। अगर बांग्लादेश दूसरे दिन उन्हें जल्द समेटने में कामयाब रहता है तो उनके पास वापसी का मौका होगा।
बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ा विकेट कैमरन ग्रीन का होगा, जो फिफ्टी बनाकर अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.