बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का मानना है कि उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन उन्होंने कहा है कि अगर टीम को आने वाले समय में और मौके मिलेंगे तो इससे टीम का खेल बेहतर होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार खेलने का मौका मिले
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद नजमुल शांतो ने कहा, ”हमने इस टेस्ट मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया। ये अलग तरह की परिस्थितियां थीं। थोड़ा अतिरिक्त उछाल और हवा में स्विंग था। यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण था। लेकिन बतौर टीम अगर हमें आगे बढ़ना है, तो हमें इन परिस्थितियों से निपटना होगा और मुझे लगता है कि यह अनुभव हमें आगे बढ़ने में मदद करेगा।”
उन्होंने आगे कहा, ”सभी बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल था। उनकी बल्लेबाजी भी शॉरिफुल इस्लाम के आगे संघर्ष करती रही। सच कहें तो यह बल्लेबाजी करने के लिए काफी कठिन विकेट था। हमें निरंतर रहने की जरूरत है, और मेरा मानना है कि अगर हमें ऐसी ही परिस्थितियों में और अधिक मौके मिलते हैं, तो इससे हमें मदद मिलेगी। और यही हम चाहते हैं। यहां आने के लिए 23 साल का इंतजार नहीं। अगर हमें यहां बार-बार आने के मौके मिलें, तो इससे हमारा खेल और बेहतर होगा।”
ऑस्ट्रेलिया ने की जोरदार वापसी
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को बंगलादेश को दूसरी परी में 95 रन पर ढेर कर मुकाबला पारी और 51 रनों से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इस मैच में कुल 10 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को ‘प्लेयर ऑफ द मैच तथा सीरीज में कुल12 विकेट लेने पर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार से नवाजा गया।
ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 165 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में शोरिफुल इस्लाम और तैजुल इस्लाम ने कैमरन ग्रीन (67) और जॉश हेजलवुड (छह) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 210 रन के स्कोर पर रोक दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया को पहली 146 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई। बंगलादेश की ओर शोरिफुल इस्लाम ने (सात विकेट) लिये। तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सकी और उसकी पूरी टीम 38.3 ओवरों में 95 रन पर सिमट गई।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.