भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी से न्यूजीलैंड के दौरे को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें तेज गेंदबाज आकिब नबी जिनको अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है उनको कीवी दौरे के लिए स्क्वाड में शामिल किया जाना तय माना जा रहा है। इसी को लेकर बीसीसीआई ने उनको तैयारी के लिए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए भेजा हुआ है, जहां वह सरे की तरफ से खेल रहे हैं। आकिब नबी अपने पहले काउंटी मैच में सिर्फ 2 विकेट ही लेने में कामयाब हो सके थे, लेकिन अब ग्लेमोर्गन के खिलाफ मुकाबले में आकिब का गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने उनकी पहली पारी में कुल 4 विकेट अपने नाम किए।
आकिब नबी ने 10 ओवर्स में झटके 4 विकेट
सरे और ग्लेमोर्गन की टीम के बीच में काउंटी डिवीजन वन का मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर 15 सितंबर को शुरू हुआ जिसमें पहले दिन के खेल में कुल 20 विकेट गिरे। इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी ग्लेमोर्गन की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 132 रन बनाकर सिमट गई जिसमें आकिब नबी की भूमिका गेंद से अहम देखने को मिली। नबी ने पहली पारी में कुल 10 ओवर्स की गेंदबाजी की जिसमें 2 मेडन ओवर्स फेंकने के साथ उन्होंने 36 रन दिए और 4 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे। आकिब नबी ने ग्लेमोर्गन के जैक होप बेल, आसा ट्राइब, किरन कार्लसन और बिली रूट को अपना शिकार बनाने के साथ उनके मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह से धराशायी करने में अहम भूमिका अदा की।
न्यूजीलैंड दौरे से पहले मिल सकता है वनडे में खेलने का मौका
आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन उनको खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं न्यूजीलैंड के दौरे से पहले भारतीय टीम को घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इसमें वनडे सीरीज में आकिब नबी को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है क्योंकि कई अहम तेज गेंदबाज एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने जा रहे हैं ऐसे में आकिब की एंट्री वनडे में स्क्वाड में देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें
हैरी ब्रूक ने सिर्फ 42 गेंदों में शतक जड़ मचाई तबाही, T20I में बतौर कप्तान रचा इतिहास
संजू सैमसन का T20I में बड़ा करनामा, हजार रन बनाकर रोहित शर्मा वाले खास क्लब में मारी एंट्री
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.