GMP पहुंचा 300 रुपये (Augmont Enterprises IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 300 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी आईपीओ की 38.07 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर इशारा कर रहा है। बता दें, आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 190 रुपये रहा है।
14 एंकर निवेशकों ने लगाया दांव (Augmont Enterprises IPO Details)
कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 20 अगस्त को खुला था। कुल 14 एंकर निवेशकों ने कंपनी ने 246.30 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इन एंकर इनवेस्टर्स को कंपनी ने 788 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयर जारी किए हैं।
एंकर निवेशकों में नोमुरा ट्र्ट एंड बैंकिंग कारपोरेशन, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, निप्पन इंडिया म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड सहित कई अन्य ने निवेश किया है।
आईपीओ में किसके लिए कितना हिस्सा?
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा और एनआईआई के लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।
आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी
कंपनी आईपीओ से जुटाए 465 करोड़ रुपये का उपयोग भविष्य के वर्किंग कैपिटल, इनवेंट्री आदि कार्यों के लिए करेगी। वहीं, अन्य पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए किया उपयोग होगा। बता दें, आईपीओ से पहले प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कंपनी में हिस्सेदारी 92.75 प्रतिशत थी। जोकि इश्यू के बाद 81.91 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 7.25 प्रतिशत से बढ़कर 18.09 प्रतिशत हो जाएगी।
31 अगस्त को Augmont Enterprises IPO की लिस्टिंग
कंपनी की तरफ से शेयरों का अलॉटमेंट 27 अगस्त और लिस्टिंग 31 अगस्त को प्रस्तावित है। बता दें, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। MUFG Intime India Pvt को रजिस्ट्रार बनाया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.