Aston Martin ने भारत में अपनी कारों की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है। नई कीमतों के साथ ऐस्टन मार्टिन की कारें पहले के मुकाबले 1.97 करोड़ रुपये तक सस्ती हो गई हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
इस कार को मिला 1.97 करोड़ रुपये का प्राइस कट
सबसे बड़ा प्राइसकट Aston Martin Vanquish को मिल है। इसकी कीमत में सीधे 1.97 करोड़ रुपये की कमी की गई है और अब इसकी कीमत 6.40 करोड़ रुपये हो गई है। वांटेज S को 62 लाख रुपये, DB12 S को 24 लाख रुपये और DBX S को 22 लाख रुपये का प्राइसकट मिला। वहीं, Vantage S Roadster, DB12 S Volante और Vanquish Volante को भारत में पहली बार ऑफर किया जा रहा है।
ऐस्टन मार्टिन वांटेज S
ऐस्टन मार्टिन वांटेज S की बात करें, तो इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो 680hp की पावर और 800Nm का टॉर्क पैदा करता है। पावर आउटपुट स्टैंडर्ड Vantage जितना ही है, लेकिन कंपनी ने ड्राइवट्रेन कैलिब्रेशन में बदलाव करके इसकी परफॉर्मेंस बेहतर की है। अब यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार 3.4 सेकंड में पकड़ती है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल को इस स्पीड के लिए 3.5 सेकंड लगते थे। इसमें नया ड्राइव-बाय-वायर थ्रॉटल कैलिब्रेशन, अपडेटेड सस्पेंशन और पावरट्रेन माउंट्स दिए गए हैं। डिजाइन में सेंट्रली माउंटेड बोनट ब्लेड्स और फुल-विड्थ डेकलिड स्पॉइलर भी शामिल हैं।
ऐस्टन मार्टिन DB12 S
ऐस्टन मार्टिन DB12 S में भी 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है, लेकिन इसमें यह 700hp और 800Nm का आउटपुट देता है। यह स्टैंडर्ड DB12 से 20hp ज्यादा है, लेकिन टॉर्क एक जैसा है। DB12 S 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 3.5 सेकंड में पकड़ती है। इसमें अपडेटेड 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो सिर्फ 120 मिलीसेकंड में गियर शिफ्ट कर सकता है। इसके अलावा सस्पेंशन और इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल को भी अपडेट किया गया है। कार में मोटा रियर एंटी-रोल बार, स्टैंडर्ड कार्बन-सेरामिक ब्रेक और ज्यादा स्पोर्टी एग्जॉस्ट साउंड भी मिलता है।
ऐस्टन मार्टिन DBX S
ऐस्टन मार्टिन DBX S में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन 727hp की पावर और 900Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह DBX707 से 20hp ज्यादा पावर देता है, जबकि में कोई फर्क नहीं है। दोनों मॉडल 0 से 100 kmph की स्पीड 3.3 सेकंड में पकड़ लेते हैं, लेकिन DBX S 200 kmph की रफ्तार 0.3 सेकंड जल्दी पकड़ लेती है। इसका वजन DBX707 के मुकाबले 47 किलोग्राम तक कम है। कंपनी के अनुसार इसमें ज्यादा पावर देने वाली टर्बोचार्जर टेक्नोलॉजी Valhalla सुपरकार से ली गई है। इसके साथ चेसिस, सस्पेंशन और डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
