यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नांडो, दोनों पर ICC आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, उन्हें 1-1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।
यह घटना भारत की बल्लेबाजी पारी के 17वें ओवर में फर्नांडो द्वारा जायसवाल को आउट करने के बाद घटी। भारतीय बल्लेबाज फर्नांडो की ओर बढ़े और दोनों के बीच कहा-सुनी हुई। इसके बाद फर्नांडो ने जायसवाल की ओर अपना सिर बढ़ाया। जवाब में जायसवाल भी आगे झुके, जिसकी वजह से दोनों के सिर आपस में टकरा गए। दोनों खिलाड़ियों ने अपराध स्वीकार कर लिया और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों को भी मान लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी।
मैदान पर मौजूद अंपायर अहसान रजा और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, तीसरे अंपायर रॉड टकर और चौथे अंपायर प्रगीथ रामबुकवेला ने यह आरोप लगाया। लेवल 1 के उल्लंघन के लिए कम से कम आधिकारिक तौर पर फटकार लगाने और ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाने के साथ-साथ एक या दो डिमेरिट पॉइंट दिए जा सकते हैं।
बता दें कि जब कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि में चार या उससे ज्यादा डिमेरिट पॉइंट हासिल कर लेता है, तो उन्हें सस्पेंशन पॉइंट में बदल दिया जाता है और खिलाड़ी पर बैन लगा दिया जाता है।दो सस्पेंशन पॉइंट का मतलब है एक टेस्ट या दो वनडे या दो T20I से बैन – जो भी खिलाड़ी के लिए पहले आए। डिमेरिट पॉइंट खिलाड़ी या खिलाड़ी के सपोर्ट स्टाफ के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में लागू होने की तारीख से चौबीस (24) महीने तक बने रहेंगे, जिसके बाद उन्हें हटा दिया जाएगा।
कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत और श्रीलंका के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है । दूसरे दिन के दूसरे सत्र में बारिश के कारण खेल रुक गया, उस समय भारत का स्कोर 475/8 था और ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद थे, जो अपने दूसरे टेस्ट शतक से सिर्फ पांच रन दूर थे।
सीरीज का शेड्यूल:
पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त, गॉल (भारत ने 165 रनों से जीत हासिल की)
दूसरा टेस्ट मैच : 23-27 अगस्त, कोलंबो
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.