‘बिग बॉस 13’ फेम असीम रियाज हाल ही में अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के लगाए आरोपों को लेकर चर्चा में हैं. हिमांशी ने असीम पर धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोप लगाए थे. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में उन्होंने अपने रिश्ते के दौरान फिजिकल हिंसा होने का भी इशारा किया था.
असीम रियाज ने लिया एक्शन
इसके बाद रियलिटी शो फेम भाव्या सिंह ने भी एक पॉडकास्ट के दौरान असीम रियाज और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ उनके व्यवहार को लेकर कुछ बातें कही थीं. अब भाव्या सिंह द्वारा असीम पर हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए जाने के बाद असीम ने उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाया है.
असीम रियाज ने ‘स्प्लिट्सविला 12’ और ‘द 50’ फेम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाव्या सिंह के खिलाफ सीज एंड डिसिस्ट लीगल नोटिस भेजा है. इसके साथ ही कुछ मीडिया संस्थानों को भी नोटिस भेजा गया है.
दरअसल, हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान भाव्या ने असीम और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के रिश्ते और उनके व्यवहार को लेकर कुछ दावे किए थे. इसके बाद उनकी बातें सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गईं.
ये भी पढ़ेंः ‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग वीकेंड पर दी ‘KGF 2’, ‘एनिमल”-‘पेद्दी’ को मात, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
क्या बोली थी भाव्या सिंह?
असीम के वकील की ओर से भेजे गए नोटिस में भाव्या के पॉडकास्ट में कही गई बातों का भी जिक्र है. भाव्या ने कथित तौर पर कहा था, ‘मुझे बहुत समय पहले ये बात सुनने को आई थी. मैंने किसी से पूछा था कि असीम और हिमांशी का ब्रेकअप क्यों हुआ, तो किसी ने कहा कि ‘भाई, वो पागल आदमी है, मारता-पीटता था, बड़ा ही बेकार आदमी है.”
नोटिस में आगे कहा गया है कि भाव्या ने इस कथित जानकारी को बाद की घटनाओं और असीम से जुड़े एक कथित वीडियो से भी जोड़ दिया था. असीम की कानूनी टीम ने इन दावों को झूठा बताया है. असीम के वकील ने कहा कि भाव्या के बयानों में असीम पर हिमांशी खुराना के साथ शारीरिक हिंसा करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही, उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर भी ऐसे दावे किए गए, जिनमें कहा गया कि वो दुबई में एक अनजान महिला के पैसों पर डिपेंड रहते हैं.
असीम ने इन सभी बयानों को गलत बताते हुए कहा है कि इनसे उनकी इमेज और प्रोफेशनल करियर को नुकसान पहुंच रहा है. उनके वकील एडवोकेट सुहैल शरीफ, पार्टनर-फाल्कन लीगल ने कहा, ‘हमारे क्लाइंट उनके खिलाफ किसी भी गलत या कानूनी कार्रवाई योग्य बयान को बर्दाश्त नहीं करेंगे. ऑफिशियली सीज एंड डिसिस्ट नोटिस जारी किया गया है और इसका पालन नहीं करने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.’
दिया गया 72 घटें का समय
नोटिस के जरिए भाव्या सिंह को गलत और उनकी इमेज खराब करने वाले बयान देने या उन्हें दोबारा दोहराने से रोकने को कहा गया है. वहीं, जिन मीडिया संस्थानों ने पॉडकास्ट या उससे जुड़ी चीजें शेयर की है, उनसे भी विवादित कंटेंट हटाने की मांग की गई है.
नोटिस में 72 घंटे का समय दिया गया है. कानूनी टीम ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में इसका पालन नहीं किया गया, तो असीम की ओर से कोर्ट और अधिकारियों के सामने आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
ये भी पढ़ेंः सनी देओल के ‘मुस्लिम हीरो’ बनने की वजह से फेल हुई ‘बंटवारा 1947’? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.