पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक चर्चा के दौरान देवदत्त पडिक्कल को साई सुदर्शन पर तरजीह दी है। उन्होंने कहा है कि आगामी न्यूजीलैंड सीरीज में देवदत्त पडिक्कल को ही नंबर 3 पर खेलना चाहिए।
अश्विन ने कहा पडिक्कल ही नंबर 3 पर खेले
इस सवाल का जवाब पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब शो ऐश की बात में चर्चा के दौरान कहा कि देवदत्त पडिक्कल को ही न्यूजीलैंड दौरे में नंबर तीन पर खेलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी देवदत्त को ही साई सुदर्शन के ऊपर प्राथमिकता देनी चाहिए थी। देव साई से कुशल बल्लेबाज हैं। अश्विन से वरिष्ठ खेल पत्रकार विमल कुमार ने पूछा कि आप न्यूजीलैंड सीरीज में साई और देवदत्त में से किसे चुनेंगे तब अश्विन ने कहा कि मुझे लगता है कि देवदत्त पडिक्कल को ही खेलना चाहिए। अश्विन ने कहा- “न्यूजीलैंड सीरीज में देवदत्त पडिक्कल को स्टार्ट करना ही होगा। इसके अलावा वह और क्या कर सकता है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उसने बहुत रन बनाया। उसने अपने समय का इंतजार किया। मैंने आपको पहले भी बहुत बार कहा था कि देवदत्त पडिक्कल टेस्ट मैच में साई सुदर्शन से भी आगे है। साई सुदर्शन फिट भी रहता तब भी मेरे ख्याल से देवदत्त पडिक्कल को टीम की प्लेइंग XI में होना चाहिए था। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में साई को चोट लगी जिसके बाद देवदत्त पडिक्कल को मौका मिला और उसने खुद को साबित किया। मेरे ख्याल नंबर तीन पर भारतीय टीम के लिए अब उसे ही खेलना चाहिए।”
दोनों के करियर की तुलना
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के टेस्ट करियर की तुलना करें तो साई ने अब तक भारत के लिए कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में 383 रन 31.92 की औसत से बनाए हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए कुल 4 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 418 रन 69.67 की औसत से बनाए हैं। साई के नाम एक भी शतक नहीं है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.