3 प्रतिशत के पार पहुंच गई हिस्सेदारी
Indo SMC की जून 2026 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कचोलिया की कुल हिस्सेदारी कंपनी में 3.03 प्रतिशत हो गई है। जून क्वार्टर से पहले उनकी कंपनी में हिस्सेदारी 2.46 प्रतिशत थी। अप्रैल से जून 2026 के दौरान Indo SMC के उन्होंने 1.3 लाख शेयर खरीदे हैं।
जून तिमाही के बाद आशीष कचोलिया का पोर्टफोलियो
Trendlyne के डाटा के अनुसार अशीष कचोलिया की कुल 48 कंपनियों में हिस्सेदारी है। उनकी कुल कंपनियों की वैल्यू 2900 करोड़ रुपये है। जून तिमाही के दौरान कचोलिया ने एशियन एनर्जी को अपने पोर्टफोलियो से जोड़ा है। उन्होंने इस कंपनी के 5.74 लाख शेयर खरीदे हैं। जिसके बाद कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.2 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा टेकएरा इंजीनियरिंग में भी कचोलिया ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। अब उनके पास इस कंपनी का 6.2 प्रतिशत से बढ़कर 6.3 प्रतिशत हिस्सा हो गया है।
इसके अलावा कई कंपनियों में उन्होंने हिस्सेदारी घटाई भी है। Tanfac Industries में उनकी हिस्सेदारी 1.7 प्रतिशत से घटकर 1.6 प्रतिशत हो गई है। बालू फोर्ज में उनकी हिस्सेदारी 1.60 प्रतिशत से घटकर 1.58 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा यशो इंडस्ट्रीज, Zaggle Prepaid Ocean में भी हिस्सेदारी कचोलिया ने घटाई है।
Indo SMC की तीसरी तिमाही में क्या स्थिति है?
गुरुवार को कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी ने दी जानकारी में बताया था कि मार्च तिमाही के दौरान कुल रेवन्यू 88.12 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर यह 136 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी को 66.60 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर मिला था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.