सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। जनाई ने एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी दादी के साथ बिताए उन पलों को याद किया, जो उनके दिल के बेहद करीब हैं। उन्होंने इस मौके को एक ‘आखिरी राज’ बताया है जिसे वे अपनी दादी के विदा होने से पहले उनके साथ साझा कर रही हैं। जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपनी दादी आशा भोंसले की तस्वीर के सामने नमन करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में जनाई ने लिखा, “यह वह आखिरी राज है जिसे हम साथ में साझा कर रहे हैं, इससे पहले कि आप आखिरकार विदा हो जाएं।” दादी और पोती का गहरा रिश्ता
जनाई और आशा भोंसले का रिश्ता हमेशा से बहुत गहरा रहा है। जनाई अक्सर अपनी दादी के साथ बिताए पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वे एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त भी माने जाते थे। आशा भोंसले ने खुद कई मौकों पर कहा है कि जनाई उनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत हैं और वे अपनी पोती में अपनी छवि देखती हैं। अपनी सबसे अच्छी दोस्त को खो दिया इससे पहले जनाई ने अपनी दादी के निधन पर लिखा था- आज सुबह जब मेरी आंख खुली, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी साथी, अपनी सबसे अच्छी दोस्त, उस इंसान को खो दिया है जिसने मेरी पूरी दुनिया को पूरा किया… और वही पहली शख्स थीं जिन्होंने मुझे जन्म के समय अपनी गोद में लिया था। अब मैं क्या करूं? सुबह उठकर किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पियूं? जब मैं घर लौटूं तो हर दिन मेरा इंतजार कौन करेगा? और मैं अपने बेमतलब के मजाक किसके साथ शेयर करूंगी… आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल को हुआ आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया था। सोमवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार में आमिर खान, विक्की कौशल, अनु मलिक, शान समेत कई सेलेब्स श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.