बिग बॉस के घर में कई लोगों के बीच ऐसी दुश्मनी हो जाती है कि शो खत्म होने के सालों बाद भी लोग एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। ऐसी ही एक दुश्मनी थी हिना खान और अर्शी खान की। अब एक बार फिर हिना खान पर अर्शी भड़क गई हैं।
हिना पर निकाली भड़ास, की शिल्पा की तारीफ
बॉलीवुड बबल में अर्शी खान से हिना और उनकी अनबन को लेकर सवाल हुआ। उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो हिना खान का नाम भी नहीं लेना चाहती हैं। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने शिल्पा शिंदे की तारीफ भी की।
अर्शी बोलीं- हिना का नाम भी नहीं लेना चाहती
अर्शी खान ने कहा- मैं सच बता रही हूं, मैं उसका नाम भी नहीं लेना चाहती हूं। अर्शी ने सवाल उठाया कि हिना ने आजतक समाज के लिए किया ही किया है। हिना के किसी फैन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- हिना ने दरअसल हैंडपंप दान नहीं किया है। उसके किसी फैन ने उसके नाम से लगवाकर दिया है कि लोग पानी पिएंगे तो दुआ मिलेगी।
हिना पर उठाए अर्शी ने सवाल
उन्होंने आगे कहा कि हिना ने समाज के लिए कुछ भी नहीं किया। वहीं, शिल्पा बूढ़ी महिलाओं के लिए काम करती हैं। अर्शी ने कहा- तो शिल्पा चीजें कर रही है। करने और करवाने में जमीन-आसमान का फर्क होता है। अर्शी ने ये भी सवाल किया कि हिना ने असम में आई बाढ़ के लिए अबतक कुछ क्यों नहीं किया?
अर्शी ने कहा, “अगर आप इतनी पैसे वाली सेलिब्रिटी हैं और असम के अंदर अभी इतनी ज्यादा समस्या चल रही है, तो आप दान कीजिए। आप क्यों नहीं करती हैं दान? शिल्पा के शेल्टर होम में जाकर डोनेट कीजिए। दिखा दीजिए कि हम बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझसे जो गलती हुई है, मैं इतनी पैसे वाली इंसान हूं। लीजिए।” अर्शी ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- सिर्फ महंगे ब्रैंड्स के बैग्स लेकर गाड़ियों में घूमने से सेलेब नहीं बनते हैं।
बिग बॉस 11 का हिस्सा थीं अर्शी, हिना और शिल्पा
अर्शी ने कहा कि वो शिल्पा शिंद को जानती हैं। हिना खान अगर उनके शेल्टर होम के लिए पैसे दान भी करेंगी, तब भी वो नहीं लेंगी। बता दें, हिना खान, शिल्पा शिंदे और अर्शी खान बिग बॉस 11 का हिस्सा थीं। बिग बॉस के घर में हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच कभी नहीं बनी। शिल्पा और अर्शी खान के बीच रिश्ते अच्छे थे। कभी-कभी शिल्पा और अर्शी की भी लड़ाई होती थी, लेकिन घर से बाहर आने के बाद अर्शी खान कई मौकों पर शिल्पा का सपोर्ट कर चुकी हैं। वहीं, हिना खान पर हमेशा ही भड़ास निकालती हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.