North Zone Squad: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह दलीप ट्रॉफी 2026 में दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। नॉर्थ जोन टीम की घोषणा हो गई है। नॉर्थ जोन स्क्वॉड में जम्मू-कश्मीर के 6 प्लेयर की किस्मत चमकी है।
टीम में जम्मू-कश्मीर के 6 खिलाड़ी
जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत के बाद चयनकर्ताओं ने वहां के छह खिलाड़ियों को टीम में जगह देकर उनके प्रदर्शन को सम्मान दिया है। वधावन के अलावा सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल, हरफनमौला अब्दुल समद, बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक, तेज गेंदबाज सुनील कुमार और युधवीर सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। दिल्ली के आयुष बदोनी को उपकप्तान बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर के कप्तान और 41 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा को टीम में जगह नहीं मिली।
दिल्ली के चार खिलाड़ियों को मौका
चयनकर्ताओं का मानना है कि दलीप ट्रॉफी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दावेदारी मजबूत करने वाले खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच है। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारियों के कारण इस टूर्नामेंट में उपलब्ध नहीं रहेंगे। जम्मू-कश्मीर के बाद दिल्ली के सबसे अधिक चार खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। इनमें सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान, पूर्व कप्तान यश ढुल, मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष दोसेजा और उपकप्तान बदोनी शामिल हैं। स्पिन और हरफनमौला विकल्प के रूप में निशांत सिंधू, आबिद मुश्ताक और अर्जुन शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन की टीम : कन्हैया वधावन(कप्तान), आयुष बदोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधू, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युधवीर सिंह और निखिल कश्यप।
आकिब बने बुमराह का रिप्लेसमेंट
आकिब नबी को चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। उन्हें पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। वह भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले कश्मीर घाटी के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बुमराह को फिटनेस के आधार पर टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान बाएं घुटने में लगी चोट से अभी तक पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.