बॉलीवुड की पॉपुलर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ को रिलीज हुए 13 साल पूरे हो चुके हैं. इतने साल होने के बावजूद ये फिल्म आज भी दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय है. फिल्म की कहानी, उसके डायलॉग और कलाकारों की शानदार एक्टिंग ने इसे खास बना दिया था. इसी खास मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमृता राव ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को शेयर किया है.
अमृता की यादों में बसा है संधू का किरदार
अमृता राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि ‘आज ‘जॉली एलएलबी’ की एनिवर्सरी है. मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनने का मौका मिला, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. जब मैंने पहली बार इस फिल्म की कहानी सुनी थी, तभी मुझे समझ आ गया था कि यह फिल्म अपने समय से काफी आगे की सोच वाली है. मेरठ की संध्या यानी जॉली की संधू का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत प्यारी यादों में से एक है.’
अमृता ने आगे लिखा, ‘इस रोल के लिए मैंने स्कूटी चलाने की प्रैक्टिस की और साथ ही देसी अंदाज में ‘तू-तड़ाक’ वाली बोली भी सीखी. फिल्म के सेट पर सुभाष कपूर हमेशा अपने बेहतरीन अंदाज में नजर आते थे. वहीं अरशद वारसी हमेशा सबसे मजेदार और सच में ‘जॉली’ जैसे को-स्टार रहे और सबसे खास बात, इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म का सम्मान भी मिला था.’
फिल्म के पार्ट 2 और 3 ने भी दर्शकों का किया मनोरंजन
बता दें, साल 2013 में रिलीज हुई ‘जॉली एलएलबी’ को फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में अरशद वारसी ने वकील जगदीश त्यागी उर्फ जॉली का किरदार निभाया था, जो एक सड़क हादसे में मारे गए मजदूरों को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ता है. फिल्म में अमृता राव, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार नजर आए थे. रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. इसके बाद 2017 में ‘जॉली एलएलबी 2’ आई, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए. वहीं पिछले साल आई ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों साथ दिखाई दिए, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.