Arjun Bijlani: टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय हाल ही में एक साथ देखे गए थे। इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच अफेयर और लिंकअप की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। इन बेबुनियाद चर्चाओं से नाराज होकर अर्जुन बिजलानी ने अब एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने उनकी दोस्ती का मजाक बनाकर, झूठी अफवाहें फैलाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
अर्जुन ने कहा कि जो लोग 15 सालों से ज्यादा समय से एक-दूसरे के दोस्त हैं, उन्हें सिर्फ क्लिकबेट हेडलाइंस के लिए कपल के रूप में पेश करना गलत है। एक्टर ने साफ किया कि कभी-कभी मुश्किल दौर से गुजर रहे दोस्त का साथ देना सिर्फ एक दोस्ती का हिस्सा होता है, जिसे हर बार रोमांटिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।
मेल और फीमेल की दोस्ती हमेशा गलत नहीं होती
अपनी निराशा जाहिर करते हुए अर्जुन ने आगे कहा कि कुछ गॉसिप पेज मनोरंजन के नाम पर बिना किसी सच्चाई के कहानियां गढ़ते हैं। उन्होंने मीडिया से अपील की कि किसी भी खबर को छापने से पहले तथ्यों की जांच जरूर करें क्योंकि गलत जानकारी से लोगों की पर्सनल लाइफ प्रभावित होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मेल और फीमेल के बीच होने वाली हर बातचीत को गलत तरीके से पेश करने की जरूरत नहीं है।
क्रिस्टल डिसूजा ने भी जताई नाराजगी
इस पूरे मामले पर अर्जुन की दोस्त और एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रहे एक वीडियो, जिसमें मौनी रॉय के तलाक के बाद उनके अर्जुन बिजलानी को डेट करने का दावा किया गया था, पर नाराजगी जताई। क्रिस्टल ने इसे बकवास करार देते हुए कहा कि सिर्फ व्यूज बटोरने के लिए कुछ भी पोस्ट करना सही नहीं है।
बता दें कि अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा बिजलानी के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं। वहीं, मौनी रॉय का अपने पति सूरज नांबियार के साथ कुछ महीनों पहले ही तलाक हुआ है।
बता दें कि अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा बिजलानी के साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं। वहीं, मौनी रॉय का अपने पति सूरज नांबियार के साथ कुछ महीनों पहले ही तलाक हुआ है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.