अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो यूजर्स यूट्यूब ऐप के अंदर ही वीडियो शेयर करने और चैट करने में सक्षम होंगे, बिना किसी दूसरे मैसेजिंग ऐप पर जाए.
बता दें कि यूट्यूब में पहले भी एक मैसेजिंग सिस्टम मौजूद था, जिससे यूजर्स प्राइवेट तरीके से वीडियो शेयर और छोटे मैसेज भेज सकते थे. लेकिन कंपनी ने 2019 में इस फीचर को बंद कर दिया था.
उस समय यूट्यूब का कहना था कि ज्यादातर यूजर्स वीडियो शेयर करने और बातचीत के लिए दूसरे मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए प्लेटफॉर्म के अंदर इस फीचर की जरूरत कम हो गई थी.
अब फिर क्यों हो रही टेस्टिंग?
नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूट्यूब अब इस फीचर को नए तरीके से वापस लाने की संभावना तलाश रहा है. कुछ यूजर्स ने बताया है कि उन्हें एक ऐसा इंटरफेस दिखाई दे रहा है जहां वे सीधे दूसरे यूजर्स को वीडियो भेज सकते हैं और चैट भी कर सकते हैं.
फिलहाल ये फीचर बहुत सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है और अभी इसे बड़े लेवल पर रोलआउट नहीं किया गया है.
यूजर एंगेजमेंट बढ़ाने की कोशिश
आजकल लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मैसेजिंग और प्राइवेट शेयरिंग पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. ऐसा करने से यूजर्स प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय बिताते हैं.
अगर यूट्यूब इस फीचर को टेस्टिंग के बाद लॉन्च करता है, तो यह यूजर्स को दोस्तों के साथ वीडियो पर चर्चा करने, रेकमेंडेशन भेजने और कंटेंट शेयर करने का नया तरीका दे सकता है.
हालांकि अभी तक कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि ये फीचर ग्लोबल लेवल पर कब लॉन्च होगा या होगा भी या नहीं. फिलहाल ये सिर्फ टेस्टिंग स्टेज में है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.