हर रोज सेब खाते हैं क्योंकि आपको लगता है कि हेल्दी रहने और सही न्यूट्रिशन की पूर्ति के साथ वेट लॉस में सेब खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है तो जरा रुकें, बारिश में मिल रहे अमरूद की न्यूट्रिशन वैल्यू जरूर जान लें, चौंक जाएंगे…
सेब के मुकाबले अमरूद में कितना होता है न्यूट्रिशन
सेब और अमरूद के न्यूट्रिशन की तुलना की जाए तो रिजल्ट चौंकाने वाले हो सकते हैं, जानें दोनों के न्यूट्रिशन
सेब और अमरूद में कितनी होती है कैलोरी
अगर आप डाइट पर हैं और वेट लॉस के लिए हेल्दी फूड के जरिए कैलोरी लेना चाहते हैं तो सेब खाते होंगे लेकिन सेब में जहां 52 कैलोरी होती है वहीं अमरूद में कैलोरी की मात्रा 68 होती है।
सेब और अमरूद खाने से कितना प्रोटीन मिलेगा
प्लांट बेस्ड प्रोटीन सोर्स की बात करें तो जहां एक सेब खाने से मात्र 0.3 ग्राम प्रोटीन मिलेगा वहीं एक अमरूद खाने से आपको 2.6 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
विटामिन सी की मात्रा चौंका देगी
हेल्दी स्किन और इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सेब या अमरूद दोनों में क्या खाना फायदेमंद हो सकता है, इसका जवाब चौंका देगा क्योंकि जहां 1 सेब में 5 मिलीग्राम विटामिन सी होता है वहीं 1 अमरूद में 220 मिली ग्राम विटामिन सी होता है। इस दो सौ गुना ज्यादा मात्रा में विटामिन सी होने की वजह से ये फल आपकी बेहतर इम्यूनिटी के लिए सेब के कहीं ज्यादा फायदेमंद है।
फाइबर के लिए अमरूद होगा बेस्ट
वहीं अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो सेब खाने से अच्छा है कि आप अमरूद को खाएं। एक सेब में जहां मात्र 2.4 ग्राम ही फाइबर मिलता है वहीं अमरूद में दोगुने से भी ज्यादा यानी 5.4 ग्राम फाइबर होता है।
पोटैशियम जैसे न्यूट्रिएंट्स की मात्रा क्या होगी
सेब में पोटैशियम की मात्रा 107 मिलीग्राम होती है वहीं अमरूद में यहीं पोटैशियम 417 मिलीग्राम होता है। तो अगली बार महंगा समझकर सेब को बेस्ट ना समझें बल्कि इनके सस्ते ऑप्शन को खाने के बारे में जरूर सोचें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.