Apple ने अपने अगले लॉन्च इवेंट की तारिख से पर्दा हटा दिया है। खुद कंपनी ने बताया कि अगला Apple Launch Event 9 सितंबर को भारतीय समय अनुसार रात 10:30PM आयोजित किया जाएगा। इवेंट में कौन-कौन से आईफोन डेब्यू करेंगे, चलिए बताते हैं…
यहां देखें Apple Event Live
iPhone 18 Pro की भारत में अपेक्षित कीमत
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में iPhone 18 Pro की कीमत अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफी ज्यादा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि डिवाइस की शुरुआती कीमत लगभग 1,39,900 रुपये हो सकती है, जबकि iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये है। एक अन्य अनुमान के अनुसार, 256GB स्टोरेज वाले iPhone 18 Pro की कीमत 1,44,900 रुपये होगी, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत लगभग 1,54,900 रुपये हो सकती है।
ऊपर बताई कीमतें लीक के अनुसार है और कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि आईफोन 18 प्रो सीरीज के लॉन्च होने पर कंपनी भारत में इसकी आधिकारिक कीमत की घोषणा करेगी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले 20,000 रुपये तक ज्यादा हो सकती है। हालांकि, सटीक कीमतें जानने के लिए हमें नए आईफोन्स के लॉन्च होने का इंतजार करना चाहिए।
iPhone 18 Pro की कीमत क्यों बढ़ सकती है?
कीमत में संभावित बढ़ोतरी की एक वजह मेमोरी कंपोनेंट की बढ़ती लागत हो सकती है। AI इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग ने मेमोरी सप्लाई पर दबाव बढ़ाया है और कंपोनेंट की कीमतें बढ़ा दी हैं। ऐप्पल पहले ही भारत में iPad Air और MacBook Air समेत कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा चुका है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी आईफोन 18 प्रो सीरीज के लिए भी कीमतें इसी तरह बढ़ाएगी या नहीं।
iPhone 18 Pro सीरीज में क्या होगा खास (संभावित)
खबर यह भी है कि कीमत में संभावित बढ़ोतरी के साथ कई हार्डवेयर अपग्रेड भी मिल सकते हैं। उम्मीद है कि आईफोन 18 प्रो मॉडल में ऐप्पल का A20 Pro चिपसेट होगा, जो खबरों के अनुसार TSMC की 2nm प्रोसेस पर आधारित है।आईफोन 18 प्रो मॉडल में 12GB रैम, ज्यादा ब्राइट LTPO+ डिस्प्ले और छोटा डायनामिक आइलैंड भी मिल सकता है। आईफोन 18 प्रो मैक्स में बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है। कैमरा अपग्रेड में वेरिएबल-अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर और स्टैक्ड सेंसर शामिल हो सकते हैं। खबर है कि ऐप्पल नई जेनरेशन के लिए अपना C2 मॉडेम और बेहतर सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी डेवलप कर रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.