क्या आप भी एपल के डिवाइस यानी आईफोन, आईपैड या मैकबुक का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाएं। बिना देर किए जल्द ही अपना डिवाइस को अपडेट कर लें। दरअसल, एपल ने अचानक से साइबर सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर एक इमरजेंसी अपडेट जारी किया है।
हाल ही में कंपनी ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 26.5.2, आइपैड यूजर्स के लिए iPadOS 26.5.2 और मैक यूजर्स के लिए macOS Tahoe 26.5.2 रिलीज किया है।
iOS 27 से पहले क्यों आया यह अपडेट?
असल में टेक की दुनिया में इस समय iOS 27 के डेवलपर वर्जन की चर्चा है। अचानक से iOS 26.5.2 अपडेट का आना आम बात नहीं है। बता दें कि, यह अपडेट किसी नए फीचर के लिए नहीं, बल्कि एक बेहद खतरनाक एआई मॉडल की हैकिंग से आपके डिवाइस को बचाने के लिए लेकर आएं।
खतरनाक एआई टूल क्लाउड मिथोस से है खतरा
खासतौर पर इस इमरजेंसी अपडेट के पीछे महत्वपूर्ण कारण एंथ्रोपिक का नया एआई मॉडल क्लाउड मिथोस है। यह एआई इतना ताकतवर है कि यह सुरक्षित से सुरक्षित सिस्टम में भी सेंधमारी कर सकता है। इसका Claude Mythos 5 और Fable 5 वर्जन्स को हैकिंग के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जा रहा है।
बता दें कि, इस एआई टूल की गंभीरता का अंदाजा इस बात से पता चल रहा है कि अमेरिकी सरकार ने इसके आम इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसके अलावा, भारत में इसके गलत इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न बैंकों के प्रमुखों के साथ एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की थी।
एपल ने उठाए सख्त कदम
बता दें कि, एंथ्रोपिक ने इसे पब्लिक के लिए जारी नहीं किया है और इसका एक्सेस सिर्फ दुनिया की कुछ चुनिंदा कंपनियों के पास ही है। हालांकि, एपल कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता। कंपनी को डर है कि यदि एडवांस एआई टूल हैकर्स के हाथ लग गया, तो एपल का पूरा इकोसिस्टम खतरे में पड़ सकता है।
एआई की दौड़ में एपल पहले ही सैमसंग जैसी कंपनियों से मुकाबला कर रहा है। ऐसे में सिस्टम की सुरक्षा में कोई भी चूंक कंपनी के लिए भारी नुकसान साबित हो सकता है।
यूजर्स के लिए क्या है सलाह?
अगर आप अपने फोन और उसमें मौजूद निजी जानकारी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो तुरंत फोन की सेटिंग्स में जाकर नया सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल कर लें। वहीं, जो लोग पहले से iOS 27 का बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें यह अपडेट करने की जरूरत नहीं है। उन्हें सितंबर में सीधे iOS 27 का फाइनल (स्टेबल) वर्जन मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.