कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखिजा जो रिबेल किड के नाम से भी जानी जाती है, अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. अब अपूर्वा ने खुलासा किया है कि उन्होंने इंडिया छोड़ दिया है. वो न्यूयॉर्क में शिफ्ट हो गई हैं. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है. हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपूर्वा ने बताया कि वो पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क शिफ्ट हुई हैं. वो वहां नए लोगों से मिलना और एक अलग तरह की लाइफ का एक्सपीरियंस करना चाहती हैं.
अपूर्वा मुखिजा ने छोड़ीा भारत
हाल ही में अनट्रिगर्ड बाय अमीनजैज पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वो पढ़ाई के लिए भारत छोड़कर न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई हैं. अपूर्वा ने बताया कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई. अपूर्वा ने बताया कि वो अपने व्लॉग में कुछ भी बोलने से पहले सोचती हैं और खुद को रोकने की कोशिश करती हैं, फिर भी उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर लोग उन्हें बार-बार क्यों निशाना बनाते हैं.
अपूर्वा ने बताया कि कुछ हफ्तों के लिए भी अगर उन्हें लोग कैंसल कर देते हैं, तो इसका असर उनके ब्रांड डील्स और कमाई पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि उन्हें कैंसल होने की सबसे ज्यादा परेशानी इसी बात से होती है, क्योंकि उन्हें पैसे कमाना पसंद है.
जब उनसे पूछा गया कि क्या इसी वजह से वो विदेश चली गईं, तो अपूर्वा ने बताया कि वो न्यूयॉर्क शिफ्ट हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद उन्हें ये शहर इतना पसंद आया कि उन्होंने वहीं रहने का मन बना लिया. शहर की तेज जिंदगी, अच्छे कपड़े पहनने वाले लोग, अच्छा खाना और खूबसूरत नजारें उन्हें काफी पसंद आए. इसलिए उन्होंने न्यूयॉर्क सिर्फ एक कॉलेज में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था और अब उनका वहां एडमिशन हो गया है.
ये भी पढ़ेंः ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
अब अपूर्वा ने इस पॉडकास्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘अब मैं भारत में नहीं रहती हूं.’
अपूर्वा को मिली थी रेप की धमकियां
बता दें, फरवरी साल 2025 में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया के अभद्र बयान पर काफी विवाद हुआ था. इस शो में अपूर्वा भी पैनल का हिस्सा थीं और एक कंटेस्टेंट के साथ उनकी बहस को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी. इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई थी. बाद में अपूर्वा ने बताया था कि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां भी मिली थीं.
हाल ही में अपूर्वा रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में नजर आई थीं.
ये भी पढ़ेंः शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.