यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने दिल्ली देहरादून हाईवे पर सुसाइड की कोशिश की. उनकी गाड़ी के साथ हादसा हुआ. वो अब सुरक्षित हैं, हालांकि, उन्हें कई चोटें लगी हैं. अनुराग डोभाल को UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है. वो सोशल मीडिया पर वीडियोज बनाते हैं. कुछ दिन पहले अनुराग ने यूट्यूब पर एक 2 घंटे लंबा वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वो डिप्रेशन में हैं. उन्होंने इंटरकास्ट मैरिज की है तो उनकी फैमिली उन्हें टॉर्चर रही है. अनुराग ने अपने पेरेंट्स पर टॉर्चर के इल्जाम लगाए हैं.
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश
उस वीडियो में भी उन्होंने कहा था कि वो सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं और अब एक बार फिर उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश की. उनके इस हादसे के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. एक्टर अली गोनी ने वो वीडियोज देखने के बाद रिएक्ट किया है. उन्होंने अनुराग की अच्छी हेल्थ की दुआ की है.
अली गोनी ने किया रिएक्ट
अली गोनी ने वीडियो में कहा, ‘उस लड़के ने वीडियो शेयर किया और दुनिया को खुद के बारे में बताया कि वो किससे गुजर रहा है. उसके कुछ फैमिली ईश्यूज हैं और हमें इसमें दखल नहीं देना चाहिए. लेकिन जब वो अपने फैंस को इसके बारे में बता रहा है तो आप लोग बदले में उसे क्या दे रहे हो? मजाक और ट्रोलिंग. ये दुखद सच्चाई है. जो भी लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए. आप सभी को ऊपरवाला देख रहा है. मैं उम्मीद करता हूं कि वो ठीक हो.’
बता दें कि अनुराग ने 3 मई 2025 में ऋतिका से शादी की. सितंबर में कपल ने बताया कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं. अब अनुराग ने बताया कि ऋतिका बच्चे के साथ अलग रह रही है. उनकी इंटरकास्ट मैरिज की वजह से उनके पेरेंट्स और भाई उन्हें मेंटल टॉर्चर कर रहे हैं. अनुराग ने बताया था कि उनके पेरेंट्स ने इस शादी के लिए अप्रूवल नहीं दिया था. अनुराग ने बताया था कि वो डिप्रेशन में हैं और अपनी जान लेना चाहते हैं. इसके बाद शनिवार रात को उन्होंने सुसाइड की कोशिश की.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.