Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि प्रेम एक बार घमंड के चक्कर में मारा जाएगा।
लीला-मोटी बा के सामने बड़ा ट्विस्ट
टीआरपी टॉपर सीरियल अनुपमा का शुक्रवार का एपिसोड दिखाएगा कि टास्क के दौरान सबसे बड़ा ट्विस्ट उस वक्त आएगा, जब सबको पता चलेगा कि इस बार दोनों ही टीमों की बनाई हुई डिशेज जज नहीं, बल्कि विरोधी टीमें चेक करेंगी। अनुपमा बड़ा दिल रखते हुए वसुंधरा कोठारी की बनाई हुई डिश की खूब तारीफ करेगी और बताएगी कि कैसे उन्होंने इस डिश में अपनी जान लगा दी है और यह न सिर्फ काफी जायकेदार है, बल्कि बहुत अच्छी तरह सजाई भी गई है। अब बारी लीला बा की होगी। उनकी डिश प्रेम कोठारी टेस्ट करेगा।
टास्क में प्रेम दिखाएगा बड़ा दिल
पूरा शाह परिवार सांसें धामे बैठा होगा। सभी को लग रहा होगा कि प्रेम शायद उनके काम की बुराई करेगा। होगा भी यही। प्रेम डिश चखने के बाद एक पल सोचेगा और फिर कहेगा- यह क्या है? सब डर जाएंगे, लेकिन फिर ट्विस्ट आएगा। प्रेम कहेगा कि ऐसा कैसे हो सकता है। यह तो आपने कमाल की डिश बना दी है बा! सभी खुशी से झूम उठेंगे। कुछ पल का प्यार देखने को मिलेगा, लेकिन फिर स्पॉयलर वीडियो में जो दिखाया गया है, उससे साफ हो जाएगा कि प्रेम बदला नहीं है, वह अभी भी वही घमंडी दामाद है।
टास्क के दौरान हो जाएगी चोरी
शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जहां एक तरफ टास्क के दौरान वसुंधरा कोठारी और लीला चोटिल होने से बाल-बाल बचेंगी, वहीं दूसरी तरफ अगले टास्क के दौरान चोरी भी होगी। जब कॉम्पटिशन बहुत टफ होता जा रहा होगा, तभी एक चैलेंज के दौरान प्रेरणा अचानक प्रेम वाली साइड पर जम्प करेगी और नमक का पैकेट चुरा लाएगी। प्रेम भी कहां पीछे रहने वाला था। वह अनुपमा की साइड से चना दाल का पैकेट चुरा लेगा। अनुपमा बीच में आएगी और कहेगी कि मैंने कहा था कि न गलत करूंगी ना गलत होने दूंगी।
घमंड के चक्कर में फंसेगा प्रेम
वह चना दाल का पैकेट वापस करने लगेगी तो प्रेम कहेगा कि हम बिना नमक के भी अच्छी डिश बना सकते हैं। अनुपमा के पास पीछे हटने के सिवा कोई रास्ता नहीं होगा। लेकिन क्या वह बिना नमक के अच्छी डिश बना पाएगा? यही चुनौती है। फैन थ्योरीज की मानें तो घमंड में प्रेम बहुत बड़ी गलती कर रहा है और इससे वह अपने ही पांव पर कुल्हाड़ी मार लेगा। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि अनुपमा भी प्रेम की तरफ से चोरी किया गया नमक इस्तेमाल नहीं करेगी और बिना उसकी मदद लिए अपनी डिश तैयार करेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.