रुपाली गांगुली के शो में अब तक देखने को मिला कि अनुपमा अब अहमदाबाद वापसी कर चुकी है. ऐसे में बंकू उसे फोन करते कहता है कि बहुत मिस कर रहा है. लेकिन, दिग्विजय की वजह से वो अहमदाबाद नहीं आ सकता है. अनुपमा भी समझ जाती है कि दिग्विजय और बंकू एक-दूसरे को छोड़कर नहीं रह पाएंगे.
इधर, पाखी और तोषू नई प्लानिंग कर रहे होते हैं. पाखी को शक हो रहा होता है कि गोवा में अनुपमा ने कुछ तो गड़बड़ किया होगा. वहीं, तोषू को लगता है कि अनुपमा अब जब वापस आई है तो कुछ ना कुछ धमाका जरूर करेगी.शाह हाउस में अब एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है.
अपनी नौकरी के बारे में बताएगी अनुपमा
इधर, प्रांशी को लेकर राही शाह हाउस आती है. प्रांशी को देख अंश काफी खुश हो जाता है.दूसरी तरफ सबको अनुपमा अपनी नौकरी के बारे में बताती है. उसके बाद प्रेम के नए रेस्टोरेंट के इनॉगरेशन की बातें करते हैं. प्रेम कहता है कि उसकी इच्छा है अनुपमा ही उसके रेस्टोरेंट का इनॉगरेशन करे.
लेकिन, अनुपमा कहती है कि इसका हक वसुंधरा का है.कहानी और मजेदार तब हो जाती है, जब अनुपमा के पास उसके ऑफिस से क़ॉल आता है और एक रेस्टोरेंट की फाइल उसे थमा दी जाती है.अनुपमा को तो ये पता भी नहीं होता है कि ये रेस्टोरेंट प्रेम का है.
अनुपमा जब इंस्पेक्शन के लिए निकलती है, तभी रास्ते में एक अजनबी उसे रोकने की कोशिश करता है.अनुपमा को वो शख्स चेतावनी देता है, कहता है कि अगर आगे कदम रखा तुमने तो सबकुछ बर्बाद हो जाएगा. इस बात को सुन अनुपमा बुरी तरह से डर जाती है.
दूसरी तरफ वसुंधरा को काफी ज्यादा बेचैनी हो रही होती है. वसुंधरा को लगने लगता है कि अनुपमा की वजह से प्रेम के रेस्टोरेंट में चीजें खराब होंगी.वो कहती है कि कुछ भी हुआ तो अनुपमा को नहीं छोड़ेगी.
ये भी पढ़ें:-‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन के पिता का हुआ निधन, शोक में डूबा दिशा वकानी का परिवार
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.