जिन गाड़ियों के टायर पुराने हो जाते हैं, या फिर घिस चुके होते हैं वो बार-बार पंचर भी होने लगते हैं। ऐसे में टायर में पंचर की इस प्रॉब्लम को एंटी पंचर लिक्विड की मदद से दूर किया जा सकता है।
लिक्विड को टायर में इस तरह डालें
गाड़ी के टायर की पंचर को रोकने के लिए एंटी पंचर लिक्विड टायर में डालना होता है। इसके कई तरह से टायर के अंदर इन्सर्ट किया जा सकता है। बस आपको इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि किसी टायर में कितना लिक्विड डालना है। जैसे, आपके पास नॉर्मल बाइक है तब उसके दोनों टायर में एक लीटर लिक्विड से काम चल जाएगा। इस लिक्विड को कार, बाइक या स्कूटर के टायर में डालने के लिए इंजेक्शन की मदद से टायर में डाल सकते हैं। लिक्विड भरने से पहले टायर की पूरी हवा निकाल लें। इस बात का ध्यान रखें के लिक्विड सिर्फ ट्यूबलेस टायर में ही काम करता है।
एंटी पंचर लिक्विड की वर्किंग प्रोसेस
जब इस लिक्विड को टायर में भर दिया जाता है तब ये टायर के अंदर का पूरा एरिया कवर कर लेता है। अब यदि टायर पंचर होता है तब पंचर वाली जगह से ये लिक्विड बाहर आता है और सूख जाता है। यानी हवा बाहर नहीं निकल पाती। इस लिक्विड को सेल करने वाली कई कंपनियां 10 हजार किलोमीटर तक इसके काम करने की गारंटी भी दे रही हैं। नए टायर पर इतने टाइम की वारंटी मिलती है। हालांकि, एक समय के बाद ये लिक्विड टायर के अंदर सूख जाता है जिससे टायर अंदर से हार्ड हो जाता है।
200 रुपए से शुरू हो जाती है कीमत
मार्केट में अब कई कंपनियों के ऐसे लिक्विड मौजूद हैं। इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है। इस तरह के लिक्विड की कीमत महज 200 रुपए से शुरू हो जाती है। फिर अलग-अलग कंपनी के हिसाब से इस लिक्विड की कीमत 1000 रुपए तक हो जाती है। ये लिक्विड टायर को पंचर से बचाने के साथ उसे कूल रखने का काम भी करता है। इन लिक्विड में नाइट्रोजन का यूज किया जाता है, जो टायर को कूल करने का काम भी करता है। गर्मी के मौसम में ये काफी असरदार भी होता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
