दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. एक्टर और फिल्ममेकर अंशुमन झा ने अपनी फिल्म ‘लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में निर्देशक नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ के साथ रिलीज होने वाली है. आमतौर पर बड़ी फिल्मों से टक्कर होने पर कई निर्माता अपनी फिल्मों की तारीख बदल लेते हैं, लेकिन अंशुमन झा ने इस बार दिवाली 2026 पर अपनी फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है.
इस बार शिकार बड़ा होगा…
अंशुमन ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘इस जन्मदिन पर जंग अभी भी जारी है. भारत की सबसे बड़ी हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट एक्शन फिल्म का टीजर पोस्टर पेश किया जा रहा है ‘लकड़बग्घा 2: द मंकी बिजनेस’. इस बार शिकार और बड़ा होगा. जंगल और भी खतरनाक होगा और बेजुबान जीवों की रक्षा का मिशन फिर से शुरू होगा. दिवाली 2026 पर सिनेमा हॉल में मिलते हैं.’ फिल्म के नए पोस्टर में अंशुमन झा का किरदार एक बंदर के साथ दिखाई दे रहा है, जिसकी टैगलाइन ‘Extinction is not an option’ है यानी किसी भी जीव का खत्म होना विकल्प नहीं है.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में अंशुमन झा के अलावा आदिल हुसैन, सारा जेन डायस, विक्रम कोचर, डैन चुपोंग और सनी पांग जैसे कलाकार नजर आएंगे. अंशुमन झा ने बताया कि फिल्म में दिखाया गया बंदर सिर्फ एक किरदार नहीं है, बल्कि ये भगवान हनुमान के प्रति एक श्रद्धांजलि भी है. उनके अनुसार ये फिल्म हार न मानने और इंसान-प्रकृति के बीच के रिश्ते का संदेश देती है. यह प्रोजेक्ट जानवरों और प्रकृति के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को दिखाता है.
दिवाली पर होगा जबरदस्त मुकाबला
दूसरी तरफ नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ भी लंबे समय से चर्चा में है और इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे नजर आने वाले हैं. ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा. ऐसे में दिवाली 2026 पर ‘लकड़बग्घा 2’ और ‘रामायण’ के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.