भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शेरनी कही जाने वाली अक्षरा सिंह हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. साथ ही पवन सिंह और अंजलि राघव कंट्रोवर्सी पर भी अपना रिएक्शन दिया.
अक्षरा ने कहा,’लड़की की गलती है. मैं होती तो उठाके फेंक देती नीचे..एक सेकेंड में ही. नीचे दिखता वो. यहां उसकी (पवन सिंह) की गलती नहीं है.’ अब इस पूरे मामले पर अंजलि राघव ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में रिएक्शन दिया.
अंजलि राघव ने रिएक्ट करते हुए कहा कि अक्षरा सिंह को पता ही नहीं है कि उस दिन क्या हुआ था. आधी-अधूरी जानकारी लेकर वो पॉडकास्ट में बैठकर लेक्चर दे रही थीं.
अक्षरा ने कुछ नहीं किया
अंजलि ने आगे कहा,’पवन सिंह ने तो अक्षरा के संग इतना कुछ गल किया था. यहां तक कि पवन सिंह की पत्नी ने बताया था कि अक्षरा प्रेग्नेंट भी हो गई थीं. तब क्यों अक्षरा ने कुछ नहीं किया.’
अंजलि ने आगे बात करते हुए कहा,’पवन सिंह को सबसे ज्यादा बढ़ावा तो अक्षरा सिंह ने ही दिया था. क्योंकि पवन उन्हें कभी भी स्टेज पर गोद में उठा लेते थे या चूम लेते थे, पर उन्होंने कभी नहीं रोका. बेशक तब दोनों कपल थे. लेकिन सरेआम पब्लिक के सामने ये सब करना गलत है.’
इस व्यक्ति का नाम पवन सिंह है जिसको देश के लोकतंत्र के मंदिर संसद में जाना है।लेकिन इस कृत्य से???
ये लड़की कितनी असहज महसूस कर रही है फिर भी मंच पर एक झापड़ नहीं मार रही पता है क्यों??क्योंकि काम नहीं मिलेगा और वहीं से ऐसे समाज के बलात्कारियों का मन बढ़ता है।भोजपुरी इंडस्ट्री… pic.twitter.com/TfoYoJwJDR
— Shivam Pandey 🇮🇳😎 (@ShivamPandey__7) August 28, 2025
अंजलि यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा,’पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को छोड़ दिया और शादी नहीं की, फिर भी वो उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाईं और अब ज्ञान दे रही हैं. ये बोलना बहुत आसान है कि मैं होती तो ये कर देती. तुम तो कुछ कर ही नहीं पाईं. स्टेज पर गंदगी फैलाकर अब ज्ञान दे रही हो. फिल्मों से लेकर आम जनता के सामने स्टेज पर गंदी हरकतें कीं. इन सब की शुरुआत तुम कर चुकी हो, अब तुम शरीफ बनकर दिखा रही हो.’
अंजलि ने उसके बाद पवन सिंह के कमर टच करने पर भी बात की. अंजलि ने कहा,’उनके लिए बैड टच था, क्योंकि पवन सिंह ने बिना परमिशन उन्हें छुआ था. अगर उनका बॉयफ्रेंड भी स्टेज पर होता और ऐसा करता, तो वो कभी उसके साथ कंफर्टेबल नहीं होतीं और रोकतीं.’
ये भी पढ़ें:-Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नॉयना को उसका सगा ही देगा सबसे बड़ा धोखा, तुलसी के सामने खुलेगा छह साल पुराना राज
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.