टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई बदनसीब खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में कई विकेट चटकाए मगर कभी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 नहीं बन पाए। इस लिस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं।
मिचेल स्टार्क ने 445 विकेट के बाद बने नंबर-1
मिचेल स्टार्क ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 का पायदान 445 विकेट लेने के बाद पहली बार हासिल किया। स्टार्क ने करियर का अंत होने से पहले उन दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट से अपना नाम हटाया, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में विकेट तो खूब चटकाए, मगर कभी आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 नहीं बन पाए।
मिचेल स्टार्क ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से नंबर-1 का ताज छीना है। उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट में 107 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 20.15 की औसत के साथ यह 445 विकेट चटकाए हैं।
अनिल कुंबले समेत 3 भारतीय लिस्ट में
बदनसीब खिलाड़ियों की इस लिस्ट में अनिल कुंबले समेत 3 भारतीय इस लिस्ट में शामिल हैं। कुंबले ने अपने टेस्ट करियर में रिकॉर्ड 619 विकेट चटकाए थे। वह भारत के लिए रेड बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज है, मगर वह कभी अपने करियर में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 नहीं बन पाए। रिकॉर्ड्स के अनुसार, कुंबले और वसीम अकरम की टेस्ट क्रिकेट में करियर बेस्ट रैंकिंग नंबर-2 रही। अन्य दो भारतीय इस लिस्ट में कपिल देव और हरभजन सिंह हैं। कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट चटकाए, जबकि भज्जी ने 417 विकेट चटकाकर अपनी छाप छोड़ी।
ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंचे बिना सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट:
619 – अनिल कुंबले
571 – नाथन लियोन
519 – कोर्टनी वॉल्श
434 – कपिल देव
433 – रंगना हेराथ
417 – हरभजन सिंह
414 – वसीम अकरम
391 – टिम साउथी
390 – मखाया एंटिनी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.