बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अब सिनेमाघरों और ओटीटी पर धूम मचाने के बाद टीवी पर धासू एंट्री करने के लिए तैयार हैं। वे भारत का सबसे मजेदार फैमिली गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ लेकर आ रहे हैं। ये नया शो दर्श ओटीटी के साथ-साथ टीवी पर भी देख सकते हैं। अमिताभ बच्चन के ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के बाद अब हिंदी सिनेमा के ‘मिस्टर इंडिया’ अनिल कपूर का क्विज शो भी चर्चा में है, जो मस्ती से भरपूर होने वाला है। अब मेकर्स ने इसके प्रीमियर की डेट भी शेयर कर दी है।
इंडिया के टॉप 1% कब-कहां देखें
इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ दर्शक स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं, जिसे होस्ट अनिल कपूर करेंगे। इसका प्रीमियर 5 सितंबर से होगा। इस फेस्टिव सीजन में दुनिया भर में नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका जैसे देशों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद ‘इंटरनेशनल फॉर्मेट द 1%’ क्लब अब इंडिया में अपने लंबे समय से इंतजार किए जा रहे डेब्यू के साथ ‘इंडिया के टॉप 1%’ के रूप में आ रहा है।
इंडिया के टॉप 1% है फैमिली एंटरटेनमेंट शो
बॉलीवुड आइकॉन और इंडिया के सबसे बड़े ‘कॉमन मैन’ अनिल कपूर इस शो को होस्ट करेंगे। इस शो में दर्शकों को क्विज का नया और मजेदार अनुभव मिलेगा। इसमें आपकी सोचने-समझने की क्षमता की परीक्षा होगी। स्टार प्लस का यह शो पारंपरिक क्विज शो से अलग इंडिया के टॉप 1% लॉजिक, ऑब्जर्वेशन और कॉमन सेंस पर आधारित है। हर किसी के लिए डिजाइन किया गया यह फॉर्मेट लोगों को हर उम्र में घर बैठे खेलने का मौका देता है और हर लिविंग रूम को फैमिली गेम नाइट में बदल देगा।
अनिल कपूर ने अपनी खुशी की जाहिर
ग्रैंड प्रीमियर से पहले अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कहा:
‘मैं बहुत खुश हूं यह घोषणा करते हुए कि इंडिया के टॉप 1% का प्रीमियर 5 सितंबर को होगा। इंडिया के टॉप 1% ऐसा शो है जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। यह आपको सरप्राइज करेगा और हर पल सतर्क रखेगा, क्योंकि यहां बात इस बात की नहीं है कि आप कितना जानते हैं, बल्कि इस बात की है कि आप कैसे सोचते हैं। हर चैलेंज आपके ऑब्जर्वेशन, लॉजिक, प्रेजेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहने की क्षमता को परखता है। सबसे अच्छी बात यह है कि घर बैठे हर कोई हर सवाल के साथ खेल सकता है और जान सकता है कि उनका दिमाग कैसे काम करता है। ऐसे पल आएंगे जो आपको हैरान करेंगे, ऐसे पल आएंगे जब आप अपनी पहली इंस्टिंक्ट पर सवाल उठाएंगे और ऐसे पल भी होंगे, जो याद दिलाएंगे कि इंटेलिजेंस कई रूपों में होती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास इंडिया के टॉप 1% में शामिल होने की क्षमता है तो अभी रजिस्टर करें और इस चैलेंज को स्वीकार करें।’
ये भी पढ़ें – दमदार एक्शन के साथ ओटीटी सीरीज में लौट रहे अनिल कपूर, वीडियो शेयर कर दी जानकारी, ये रही रिलीज डेट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.