Anaya Bangar: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने अपनी पर्सनल लाइफ, सेक्शुअल ओरिएंटेशन और रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि वो स्ट्रेट हैं और पुरुषों में दिलचस्पी रखती हैं।
अनाया बांगर हाल ही में कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो में पहुंची थीं। इस दौरान प्रणित ने उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेटस से जुड़े सवाल किए। जवाब में अनाया बांगर ने कहा, ‘मुझे पुरुषों में दिलचस्पी है और मेरी सेक्शुअल ओरिएंटेशन स्ट्रेट है।’
अनाया को किस तरह का पार्टनर पसंद?
अभी तुम्हारी लाइफ में कोई है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल तो कोई नहीं है, लेकिन मैं चाहती हूं कि कोई आए। किस तरह का पार्टनर पसंद है? इस पर वह कहती हैं कि उन्हें लंबा और मस्कुलर लड़का पसंद है। वो थोड़ा इमोशनल भी होना चाहिए। ये सुनकर प्रणित खुद को देखते हैं और फिर शो की ऑडियंस हंस पड़ती है।
प्रणित ने आगे पूछा कि क्या उन्हें क्रिकेटर्स पसंद हैं, उनके डीएम आते हैं? इस पर अनाया ने कहा कि मैं क्रिकेट खेलती थी। मैं बहुत सारे क्रिकेटर्स के साथ खेल भी चुकी हूं। हालांकि, क्रिकेटर्स के डीएम वाले सवाल को उन्होंने हंसकर टाल दिया।
अब सोशल मीडिया पर ये क्लिप जमकर वायरल हो रही है। अब फैंस के बीच उनकी लाइफ के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई है।
अनाया की हो चुकी है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी
बता दें लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर की जेंडर अफर्मिंग सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है और अब वो धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। इससे पहले उनकी पहचान आर्यन बांगर के तौर पर थी, जो एक लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर था। अब उन्होंने अपना जेंडर बदलने के साथ-साथ अपना नाम भी बदलकर अनाया रख लिया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.