आखिर क्या है पोमोडोरो तकनीक और यह तनाव कैसे घटाता है?
पोमोडोरा तकनीक एक प्रकार से टाइम मैनेजमेंट का एक अनोखा तरीका है, जिसे इटली के फ्रांसिस्को सिरिला ने बनाया था। इसको इटैलियन भाषा में ‘पोमोडोरो’ का अर्थ टमाटर होता है। इस तकनीक का सीधा तरीका यह है कि आप अपने काम को 25-25 मिनट के छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट सकते हैं।
पोमोडोरो तकनीक अपनाने के 5 आसान स्टेप्स
– सबसे पहले आप जो-जो कार्य पूरा करना चाहती हैं, उन्हें एक कागज पर लिख लें।
– फिर फोन या घड़ी में 25 मिनट का अलार्म सेट कर लें।
– अगले 25 मिनट तक केवल उसी एक काम पर ध्यान दें। इस दौरान फोन देखने या दूसरा काम करने बचना काफी जरुरी है।
– जब टाइमर बजे, काम रोक दें और 5 मिनट का ब्रेक लें।
– वहीं, आपका 25-25 मिनट के 4 सेशन पूरे हो जाएं, तो इसके बाद 15 से 30 मिनट का एक बड़ा ब्रेक लें।
बर्नआउट से बचाने में पोमोडोरो तकनीक के फायदे
– प्रत्येक 25 मिनट के बाद मिलने वाला 5 मिनट का ब्रेक आपके दिमाग को शांत रखेगा और आप रिफ्रेश फील करेंगे।
– लगातार काम न करने के कारण शाम तक भारी थकान या सिरदर्द महसूस नहीं होता।
– इसके साथ ही ऑफिस और घर के कामों के बीच एक बेहतर संतुलन बना रहेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.