क्यों कम पीनी चाहिए चाय
एक्सपर्ट के मुताबिक चाय में टैनिन नामक तत्व पाया जाता है। यह शरीर में आयरन को सही तरीके से अवशोषित नहीं होने देता है। वहीं जब कोई महिला आयरन का भरपूर खाना खाने के फौरन बाद चाय पीती है, तो भोजन से मिलने वाला आयरन पूरी तरह शरीर तक नहीं पहुंच पाता है। इससे धीरे-धीरे शरीर में आयरन की कमी बढ़ सकती है। खासतौर पर ब्लैक टी और ज्यादा गाढ़ी चाय का असर देखने को मिलता है। यही वजह है कि एनीमिया महिलाओं को खाने के कम से कम 1 से 2 घंटे बाद चाय पीने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें: Pregnancy Care: प्रेग्नेंसी में Dehydration का Double Attack, मां और बच्चे दोनों की Health पर मंडराया खतरा
जो महिलाएं पहले से एनीमिया से पीड़ित हैं, उनको जरूरत से ज्यादा चाय पीना शरीर की कमजोरी बढ़ा सकता है।
शरीर में आयरन की कमी होने से ऑक्सीजन का फ्लो सही तरीके से नहीं हो पाता है। इससे सुस्ती और थकान महसूस होती है।
अगर इस स्थिति में लगातार चाय पीती हैं, तो शरीर में आयरन की कमी और गंभीर हो सकती है।
कई महिलाएं सुबह खाली पेट चाय पीती हैं। जोकि एनीमिया में नुकसान पहुंचाती है। इससे एसिडिटी, गैस और पोषक तत्वों की कमी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
डाइटीशियन की सलाह
एनीमिया से बचने और शरीर में आयरन का लेवल बढ़ाने के लिए आयरन से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, अनार, चुकंदर, गुड़ और ड्राई फ्रूट्स शामिल करना चाहिए। इससे शरीर में आयरन बढ़ाने में मदद करता है। वहीं इसमें विटामिन C से भरपूर चीजें जैसे आंवला, नींबू और संतरा खाने से आयरन का अवशोषण बेहतर होता है। अगर किसी महिला को बार-बार चक्कर, थकान या कमजोरी महसूस हो रही है, तो उसको फौरन ब्लड टेस्ट कराना चाहिए। वहीं डॉक्टर की सलाह पर आयरन सप्लीमेंट लेना चाहिए।
क्या करें
एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को ज्यादा या भोजन के फौरन बाद चाय पीना नुकसानदेह है। चाय में मौजूद टैनिन भोजन से मिलने वाली आयरन के अवशोषण को रोक देता है। जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल गिरता है। इससे थकान और कमजोरी बढ़ती है। इस समस्या से बचने के लिए खानपान में सुधार करना जरूरी है। महिलाओं को अपनी डाइट में विटामिन सी और आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.