दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में से एक हैं. दोनों स्टार्स अक्सर किसी ना किसी फिल्म या फिर अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में रहते हैं. उन्हें साथ में फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ में भी स्पॉट किया जाता रहता है, जिसकी वजह से उनके रिश्ते पर सवाल उठते रहे हैं. ऐसे में अब लेटेस्ट वीडियो में पैप्स को एक्ट्रेस के साथ निरहुआ के नाम पर मस्ती करते हुए देखा गया.
मुंबई में स्पॉट हुए निरहुआ और आम्रपाली दुबे
दरअसल, भोजपुरी जुबली स्टार निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे को मुंबई में साथ में स्पॉट किया गया. इस दौरान पैपराजी को पहले आम्रपाली दुबे शॉपिंग करने के बाद बाहर स्पॉट किया जाता है. वो पैप्स को देखकर ‘हाय’ बोलती हैं. इसके बाद पैप्स उन्हें ढूंढने की बात कहते हैं और फिर एक पैपराजी उनसे कहता है, ‘आपका भईया इंतजार कर रहे हैं गाड़ी में.’ वहीं, इस पर आम्रपाली का कमाल का रिएक्शन देखने के लिए मिलता है. वह कहती हैं, ‘तुम लोग पहले इंतजार कर रहे हो मेरा.’ फिर एक्ट्रेस अपनी गाड़ी तक पहुंच जाती हैं तो उसमें पहले से ही निरहुआ मौजूद होते हैं, जो उनका इंतजार कर रहे होते हैं.
पैपराजी ने निरहुआ के नाम पर ली चुटकी
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का वीडियो वीरल बयान की इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसे शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा गया, ‘निरहुआ की बहन.’ हालांकि, बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया और फिर से पोस्ट किया गया और इसके साथ लिखा गया, ‘आम्रपाली के साथ निरहुआ.’ हालांकि, इस बीच निरहुआ और आम्रपाली का जो रिएक्शन होता है वो कमाल का होता है. पैप्स के साथ उनकी बॉन्डिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
रामभद्राचार्य ने भी ली थी निरहुआ की चुटकी
गौरतलब है कि एक बार निरहुआ और आम्रपाली दुबे को रामभद्राचार्य के आश्रम में देखा गया था. इस दौरान उन्होंने आम्रपाली दुबे की ओर इशारा करते हुए निरहुआ की चुटकी ली थी. उन्होंने उनसे मजाक में भोजपुरी में पूछा था, ‘ई के हा…तोहार बहिन हीं?’ इस पर निरहुआ ने भी मजाकिया अंदाज में एक्ट्रेस को अपनी अर्धांगिनी कहा था और एक्ट्रेस का चेहरा शर्म से लाल हो गया था. हालांकि, बाद में उनका ये रिएक्शन काफी वायरल हुआ था.
पत्नी से प्यार नहीं करते हुए निरहुआ
निरहुआ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पत्नी से प्यार ना होने की बात को भी कबूला था, जिसके बाद उनका ये बयान काफी चर्चा में रहा था और आम्रपाली के साथ उनके लिंकअप की चर्चा भी तेज हो गई थी. एक्टर ने डिजिटल कॉमेंट्री से बातचीत में कहा था कि उन्हें पत्नी से प्यार नहीं हुआ और वह केवल अपना फर्ज निभा रहे हैं क्योंकि उनकी शादी उनकी मर्जी के खिलाफ माता-पिता ने कराई थी. अभिनेता ने ये भी दावा किया था कि उन्होंने इस बात को पत्नी और बच्चों को बताया था.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.