अमिताभ बच्चन ने शो के दौरान खास तौर पर पुरुषों को शादी की तारीख ना भूलने की सलाह दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में शो देख रहे सभी पुरुषों को चेतावनी दी है।
कभी न भूलें अपनी शादी की तारीख
दरअसल, ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक एपिसोड अमिताभ बच्चन काफी मजाकिया अंदाज में नजर आए। उन्होंने शो के दौरान कहा, ‘सभी पतियों से कह रहा हूं, ध्यान से सुनें। जिस दिन आपकी शादी हुई थी, दुनिया की बाकी सभी तारीखें भले ही भूल जाएं, लेकिन उस एक तारीख को कभी न भूलें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह बहुत जरूरी तारीख है। पत्नियों की आदत होती है कि वे बार-बार पूछती हैं, ‘क्या तुम्हें याद है कि हमारी शादी कब हुई थी?”
परिवार को व्हाट्सएप ग्रुप पर देता हूं अपने शेड्यूल की जानकारी
केबीसी 18 के इसी एपिसोड में, जब एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या उनकी पत्नी जया बच्चन उनके काम से लौटने का इंतजार करती हैं ताकि वे साथ में डिनर कर सकें? इस पर अमिताभ ने माना कि वह जया समेत अपने पूरे परिवार को अपने बिजी वर्क शेड्यूल के बारे में बताते रहते हैं ताकि वे उसी हिसाब से खाने का प्लान बना सकें। अमिताभ ने कहा, ‘जैसे ही मैं उठता हूं, हमारे कॉन्टैक्ट्स में परिवार के सभी सदस्यों के नाम सेव होते हैं और हमने एक ग्रुप बनाया हुआ है, जिसमें मैं हाथ जोड़कर ‘नमस्कार’ का मैसेज भेजता हूं। फिर मैं उन्हें बताता हूं कि मेरा कहीं शूट है और मुझे देर हो जाएगी, इसलिए वे डिनर के लिए मेरा इंतजार न करें। मैं सभी को पहले ही बता देता हूं और इससे मैं बच जाता हूं।’
घर देर से आने के बाद करना पड़ता है ये काम
बिग बी ने आगे कहा, ‘लेकिन मान लो मैंने उसे (जया) नहीं बताया, तो मुझे डांटा जाएगा और पूछा जाएगा, ‘तुम कहां थे? तुमने हमें बताया नहीं। क्या यह घर आने का समय है?’ इसलिए, अगर मुझे बहुत देर हो जाती है, तो वह अपना खाना खा लेती है और खुद सो जाती है।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि जब वह काम के बाद देर रात घर पहुंचते हैं और कोई घरेलू मदद नहीं होती है, तो वह खुद खाना परोसते हैं और खाना खाने के बाद सफाई भी करते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.